फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Electricity Sakhi is not able to pay the bills of urban area

Kanpur News: शहरी क्षेत्र के बिल नहीं जमा कर पा रहीं बिजली सखी

Sat, 11 Nov 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 11 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Electricity Sakhi is not able to pay the bills of urban area
कानपुर देहात। प्रति बिल जमा करने पर बिजली सखी को कमीशन मिलता है। दीपावली पर बिल जमा कर बिजली सखी अधिक आमदनी की उम्मीद लगाए थीं, लेकिन दो दिन से शहरी क्षेत्र के बिल वह जमा नहीं कर पा रही हैं। पोर्टल अपडेट होने की वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन

बिजली विभाग की ओर से बिजली सखी को बिल जमा करने के लिए अधिकृत किया गया है। इससे मिलने वाले कमीशन से इनकी आमदनी में इजाफा हुआ है। हालांकि इस बार दीपावली पर इनकी उम्मीद को झटका लगा है। दो दिन से बिजली सखी शहरी क्षेत्र का बिल जमा नहीं कर पा रही हैं। रूरा उपकेंद्र पर मौजूद सखियों ने बताया कि इस माह के बिल जमा होना शुरू हो गए हैं, लेकिन इस बार केवल ग्रामीण क्षेत्र के बिल जमा कर पा रही हैं। शहरी क्षेत्र के बिल जमा नहीं हो रहे हैं। इसको लेकर दो दिन से परेशानी है। इसी प्रकार अकबरपुर उपकेंद्र में बिजली सखी ने बताया कि दो दिन से परेशानी है। उन्हें विभाग की ओर से साइट अपडेट होने की वजह बताई जा रही है। हालांकि नोडल एक्सईएन अनिल आहूजा ने बताया कि ब्याज माफी योजना को लेकर संशोधन वाले बिल बिजली सखी अपनी आईडी से जमा नहीं कर पा रही हैं। पोर्टल के सर्वर की खामी की जानकारी उन्हें नहीं है। फिर भी जानकारी कराकर यदि समस्या है तो उसका निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed