{"_id":"5eebbb538d87f33c8b2703dc","slug":"electricity-bill-will-come-down-in-july-all-consumers-including-domestic-will-get-interest-of-security-money-deposited","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत की खबर: जुलाई में कम आएगा बिजली का बिल, घरेलू समेत सभी उपभोक्ताओं को जमा सिक्योरिटी मनी का ब्याज मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की खबर: जुलाई में कम आएगा बिजली का बिल, घरेलू समेत सभी उपभोक्ताओं को जमा सिक्योरिटी मनी का ब्याज मिलेगा
Fri, 19 Jun 2020 12:39 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
जुलाई में सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं को बिजली बिल कुछ कम चुकाना होगा। व्यापारियों और औद्योगिक कनेक्शन धारकों को लॉकडाउन की अवधि का एक महीने का सरचार्ज सशर्त माफ होगा। छूट उन्हें मिलेगी, जो 30 जून तक पिछला पूरा बिल जमा कर देंगे।
इसके अलावा सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं से पिछले साल दो महीने के औसत बिल के रूप में सिक्योरिटी मनी जमा कराई गई थी। उसका एक साल का ब्याज मिलेगा। यह राशि जून वाले बिल में घटा दी जाएगी।
फिक्स चार्ज की छूट घरेलू छोड़ सभी उपभोक्ताओं को
दरअसल, बिजली उत्पादन कंपनियों और ट्रांसमिशन कंपनियों ने लॉकडाउन के दौरान यूपी पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) को छूट दी है। उसी में से यूपीपीसीएल अपने उपभोक्ताओं को एक महीने के फिक्स चार्ज की छूट देगा। यह छूट घरेलू उपभोक्ताओं को छोड़ बाकी सभी को मिलेगी।
विज्ञापन
कॉमर्शियल कनेक्शन के उपभोक्ताओं (दुकानदारों, होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस, मैरिज हॉल, कोचिंग इंस्टीट्यूट), छोटे और मध्यम औद्योगिक कनेक्शन और बड़े औद्योगिक कनेक्शन (75 किलोवाट भार से अधिक वाले) वालों को भी छूट का लाभ मिलेगा।

यह है फिक्स सरचार्ज
कॉमर्शियल
लोड फिक्स चार्ज
एक से दो किलोवाट 130 रुपये प्रति किलोवाट
तीन से चार किलोवाट 390 रुपये प्रति किलोवाट
पांच किलोवाट या ऊपर 450 रुपये प्रति किलावोट
लघु और मध्यम औद्योगिक 290 रुपये प्रति किलोवाट
भारी और बड़े कनेक्शन
गैर औद्योगिक और बल्क 430 रुपये प्रति केवीए
औद्योगिक और पॉवर
11 केवी लाइन से कनेक्शन 300 रुपये प्रति केवीए
11 केवी से 66 केवी लाइन से कनेक्शन 290 रुपये प्रति केवीए
(किलोवाट को केवीए में बदलने के लिए एक किलोवाट लोड कनेक्शन को पॉवर फैक्टर 0.9 से भाग दें)
जुलाई के बिल में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। इससे उनका जून में इस्तेमाल किया गया बिल कम होकर आएगा। सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। - चंद्रशेखर अंबेडकर, मीडिया प्रभारी, केस्को