फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Electricians rotten body, Disturbed by the foul smell, the neighbors called the police, broke the door

बिजली मिस्त्री का सड़ा हुआ शव: दुर्गंध से परेशान पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस, तोड़ा दरवाजा...तो नजारा देख उड़े होश

Fri, 04 Aug 2023 10:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 04 Aug 2023 10:03 AM IST
सार

Farrukhabad Crime: कादरीगेट थाना प्रभारी विनोद शुक्ला ने बताया कि दरवाजे की कुंडी तोड़कर देखा, तो शव तखत के नीचे सड़ी अवस्था में पड़ा था। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूना एकत्रित किए हैं। पुलिस ने शव बरामद कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Electricians rotten body, Disturbed by the foul smell, the neighbors called the police, broke the door
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में अधिवक्ता के मकान में किराए पर रह रहे एक बिजली मिस्त्री का शव सड़ी अवस्था में बरामद हुआ। उसका दो दिन से कमरा नहीं खुला था। एक साधु के मोटर लेने आने पर पड़ोसी ने कमरे में झांक कर देखा, तो बदबू लगने पर पुलिस को सूचना दी। शव तखत के नीचे पेट के बल पड़ा था।

विज्ञापन

देर शाम तक परिवार का कोई व्यक्ति शव लेने नहीं पहुंचा। शाहजहांपुर जिले के गांव दोषपुर निवासी संजय कश्यप उर्फ मन्नी (45) बिजली मिस्त्री था। वह पांचाल घाट स्थित पुरानी घटिया पर बने अधिवक्ता शिव प्रताप सिंह उर्फ चीनू के मकान के कमरे में नौ साल से किराए पर रहता था।
विज्ञापन

उसका अपने परिजनों से कोई संबंध नहीं था। शुक्रवार सुबह सही कराने के लिए दिए गए मोटर को लेने साधु पहुंचे। कुछ लोगों ने बताया कि दो दिन से कमरा नहीं खुला। कमरे से अंदर झांका तो बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। पांचालघाट चौकी और कादरीगेट थाना प्रभारी विनोद शुक्ला मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तखत के नीचे सड़ी अवस्था में पड़ा था शव
उन्होंने दरवाजे की कुंडी तोड़कर देखा, तो शव तखत के नीचे सड़ी अवस्था में पड़ा था। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूना एकत्रित किए। पुलिस ने शव बरामद कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी विनोद शुक्ला ने बताया कि उसका एक भाई विवेक कुमार रेलवे में बताया जाता है।

देर शाम तक नहीं पहुंचा कोई परिजन
मगर उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। देर शाम तक सूचना के बावजूद कोई परिजन नहीं पहुंचा। आसपास के लोगों ने बताया कि संजय किसी परिजन से संबंध नहीं रखता था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। शराब पीने का आदी था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed