फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Electrician dies after falling from 60 feet high crane in Hamirpur, angry family members are creating ruckus

हमीरपुर में इलेक्ट्रीशियन की मौत: 60 फीट ऊंची क्रेन में कार्य करते समय हुआ हादसा, आक्रोशित परिजनों का हंगामा

Sun, 14 Aug 2022 11:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 14 Aug 2022 11:05 AM IST
सार

सुमेरपुर थाना क्षेत्र में रिमझिम इस्पात में क्रेन से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। मृतक के परिजन फैक्टरी गेट में शव रख कर हंगामा कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन  फैक्टरी प्रबंधन से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन
Electrician dies after falling from 60 feet high crane in Hamirpur, angry family members are creating ruckus
घटनास्थल पर मौजूद परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के कस्बा सुमेरपुर के फैक्टरी एरिया में संचालित रिमझिम इस्पात लिमिटेड में क्रेन से गिरकर एक इलेक्ट्रीशियन की मौके पर ही मौत हो गई। फैक्टरी प्रबंधन ने इलेक्ट्रीशियन के शव को गेट के बाहर करवा दिया। मृतक के परिजन मौके पर पहुंच कर हंगामा कर रहे हैं। पुलिस व प्रशासन फैक्टरी प्रबंधन के साथ बैठकर मामले को सुलटाने में लगा हुआ है।

विज्ञापन


फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थानाक्षेत्र के कलाना गांव निवासी ब्रजेन्द्र स्वरूप पाठक (42) कस्बे में संचालित रिमझिम इस्पात लिमिटेड में इलेक्ट्रीशियन के रूप में कार्य कर रहा था। मृतक के बहनोई संजीव तिवारी ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे जब वह 60 फुट ऊंची क्रेन में कार्य कर रहा था। तभी क्रेन से नीचे आ गिरा, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन

परिजनों ने कहा-प्रबंधन की लापरवाही से हुई घटना
इलेक्ट्रीशियन की मौत होने पर फैक्टरी प्रबंधन ने शव को गेट के बाहर करा दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासन ने मामले को संभाला और अब मामले को सुलटाने में लगे हुए हैं। मृतक के बहनोई ने बताया कि यह घटना लापरवाही की वजह से हुई है।

60 फीट ऊंची क्रेन में नहीं थी सुरक्षा व्यवस्था
बता दें कि 60 फुट ऊंची क्रेन में चढ़ाने के बाद भी सेफ्टी की कोई व्यवस्था नहीं है। जिससे यह घटना हुई। उधर फैक्टरी मैनेजर मनोज कुमार गुप्ता का कहना है कि फैक्टरी में सभी सुरक्षा की व्यवस्थाएं की जाती हैं। इलेक्ट्रीशियन अपनी लापरवाही के चलते क्रेन से गिरा है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रबंधन मृतक परिवार के साथ है, जो भी संभव होगा आर्थिक मदद की जाएगी। थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि इलेक्ट्रीशियन गिर कर घायल हुआ था। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थितियों को नियंत्रित रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed