फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Electric poles damaged due to collision with dumper, youth injured

Kanpur News: डंपर की टक्कर से बिजली के पोल क्षतिग्रस्त, युवक जख्मी

Tue, 29 Apr 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 29 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Electric poles damaged due to collision with dumper, youth injured
राजपुर। खरका घाट से बालू लादकर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने रविवार की रात सट्टी में बिजली को दो पोल में टक्कर मार दी। जिससे घर के बाहर चारपाई डालकर सो रहा युवक चपेट में आकर घायल हो गया। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

यमुना नदी के किनारे से बालू लेकर तेज रफ्तार डंपर सट्टी में आबादी से होकर गुजरते हैं। जिससे आए दिन हादसे हो रहे है। रविवार रात एक बजे बालू लादकर कमलपुर की ओर जा रहा डंपर बेकाबू होकर सट्टी- कमलपुर मार्ग किनारे बिजली के पोल से टकरा गया। इस दौरान दो पोल टूटकर गिर गए। घर के बाहर चारपाई डालकर सो रहे सोहेल (22) के ऊपर पोल का मलबा गिरने से जख्मी हो गया। थानाध्यक्ष संजेश कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

......................
आए दिन हो रहे हादसें, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
छह मार्च को निबर्री बालू घाट से ओवरलोड बालू लादकर आ रहा ट्रक सट्टी निवासी पप्पू पाल के दरवाजे घुस गया था। घर के बाहर बना शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया था। जबकि पप्पू ने भागकर जान बचाई थी। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने सट्टी-कमलपुर मार्ग पर तख्त डालकर छह घंटे तक जाम लगाए रखा था। वहीं 24 अप्रैल को मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली शाहजहांपुर निवासी लालाराम के शौचालय को क्षतिग्रस्त करता हुआ घर के बाहर पलट गया था। वाहनों पर कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed