फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Electric mechanic died due to unknown reasons, police said the accident happened due to being hit by a vehicle

Banda: अज्ञात कारणों से बिजली मैकेनिक की मौत...साथी गंभीर, पुलिस बोली- किसी वाहन की चपेट में आकर हुआ है हादसा

Wed, 20 Dec 2023 03:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 20 Dec 2023 03:44 PM IST
सार

Banda News: कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि किसी वाहन की चपेट में आने या स्वयं से टकरा जाने के बाद हादसा हुआ है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Electric mechanic died due to unknown reasons, police said the accident happened due to being hit by a vehicle
रोते बिलखते परिजन और मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के अतर्रा कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते बिजली मैकेनिक की दर्दनाक मौत गई। वहीं, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। राहगीरों की सूचना पर चौकीदार रज्जू ने थाना पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पड़े दीपू को सीएचसी भेज दिया। यहां हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल और उसके बाद कानपुर हैलट रेफर कर  दिया गया, जहां उपचार चल रहा है। वहीं, मृतक बसंत को ट्रामा सेंटर के बाद मोर्चरी हाउस भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मजरा समूह का पुरवा निवासी मृतक बसंत कुमार (29)  पुत्र छेदीलाल कुशवाहा अपनी बाइक से मित्र दीपू पुत्र धर्मपाल निवासी कुटूरवा का पुरवा मंगलवार की देर शाम घर वापस लौटते समय गुमाई माइनर नंबर एक रोड पर लहूलुहान हालत पर पड़े हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बोली- तहरीर मिलते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी
कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि किसी वाहन की चपेट में आने या स्वयं से टकरा जाने के बाद हादसा हुआ है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि मृतक बसंत कुमार (बसंता) तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने थाना पुलिस पर लगाए हैं गंभीर आरोप
मृतक के परिजनों ने थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया घटनास्थल से महज दो किलोमीटर की दूरी पर परिवार रहता था, लेकिन थाना पुलिस ने मृतक बसंत कुमार को बिना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर के दिखाए ही प्राइवेट डग्गा में लादकर जानवरों की तरह जिला अस्पताल मोर्चरी हाउस में रख दिया।

दीपू के मोबाइल के सारे नंबर डिलीट कर दिए हैं
वहीं, मृतक के चचेरे साले नरैनी निवासी राम प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि साजिश के तहत मेरे दामाद की हत्या की गई है। दामाद का फोन भी गायब है। दीपू के परिजनों ने सारे नंबर डिलीट कर दिए हैं और घायल को ले गए हैं। मृतक बसंत कुमार के परिजनों को भी कोई खबर नहीं की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed