फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Electric current surges through Shobha Yatra chariot of Shri Ram Leela Society; major accident is averted

कानपुर: परेड की शोभायात्रा के रथ पर करंट उतरा, बाल-बाल बचे कलाकार, पदाधिकारियों ने किया हंगामा

Wed, 14 Oct 2026 11:40 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 14 Oct 2026 11:40 PM IST
सार

शोभायात्रा के रथ पर करंट उतरा। रथ पर राम, जानकी, लक्ष्मण बैठे थे। रामलीला मंडली ने कहा कि जब तक तार नहीं हटेंगे, शोभायात्रा में नहीं जाएंगे। 

विज्ञापन
Electric current surges through Shobha Yatra chariot of Shri Ram Leela Society; major accident is averted
शोभायात्रा के रथ पर करंट उतरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीराम लीला सोसाइटी परेड की शोभायात्रा के रथ पर बुधवार को करंट उतर आया। रथ पर राम, जानकी और लक्ष्मण स्वरूप बैठे थे। करंट का हल्का झटका लगने पर नीचे तक झूलते तारों को जल्दी से उठा दिया गया। इस कारण बड़ा हादसा टल गया। गुस्साए पदाधिकारियों ने जमकर हंगामा भी किया। रामलीला मंडली ने तारों के न हटाए जाने पर शोभायात्रा में जाने से मना कर दिया है। घटना चौक सराफा बाजार में हुई।

विज्ञापन

विज्ञापन

सोसाइटी के मंत्री आलोक अग्रवाल ने बताया कि केस्को की लापरवाही से भगवान के सिंहासन पर करंट दौड़ गया। मथुरा मंडली ने कहा कि जब तक मार्ग की हर तरह की व्यवस्था ठीक नहीं होगी, तब तक शोभायात्रा में कोई स्वरूप नहीं जाएंगे। अग्रवाल ने बताया प्रशासन और रामलीला भवन में हुई बैठकों में कई बार केस्को के अफसरों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन तार वैसे ही झूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस्को के ओएसडी देवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि इंटरनेट एवं सर्विस केबल के तार पूर्व में नीचे होने के कारण सुव्यवस्थित कराए गए थे। इन तारों को दोबारा खींच दिया गया जिस कारण मार्ग में अवरोध उत्पन्न हुआ। अब तारों को तत्काल प्रभाव से हटवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed