फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Election of District Panchayat President: Attentive security arrangements in Farrukhabad Collectorate

जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव: फर्रुखाबाद कलक्ट्रेट में सुरक्षा की चौकस व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

Fri, 02 Jul 2021 07:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 02 Jul 2021 07:59 PM IST
सार

फर्रुखाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा को कचहरी तिराहे से लेकर मिलेट्री चौराहे व कोतवाली फतेहगढ़ की ओर लगाए गए सभी बैरियर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
Election of District Panchayat President: Attentive security arrangements in Farrukhabad Collectorate
जिला पंचायत चुनाव से पहले सीसीटीवी जांचते अधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में शनिवार सुबह कलक्ट्रेट में मतदान होगा। सुरक्षा के मद्देनजर मतदान स्थल से लेकर सभी बैरियर व रूट डायवर्जन स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ सिटी को मतदान स्थल के अंदर व तीन सीओ को बाहर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


इमरजेंसी में किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए दमकल कर्मियों, आंसू गैस व खुफिया विभाग की टीमों मुस्तैद रहेंगी। एसपी अशोक कुमार मीणा ने कलक्ट्रेट स्थित मतदान स्थल की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मतदान केंद्र के बाहर की जिम्मेदारी सीओ सिटी नितेश सिंह व कोतवाल मोहम्मदाबाद दिलीप कुमार बिंद को सौंपी गई है।
विज्ञापन


केंद्र के बाहर प्रतीक्षा स्थल, मतदान केंद्र के पास लगे एटीएम, मतदान कक्ष के सामने फोर्स तैनाती की गई है। मुख्य गेट पर सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम, कायमगंज कोतवाली के इंस्पेक्टर जयंती प्रसाद गंगवार की अगुवाई में फोर्स लगाया गया है। महिला एसओ प्रतिभा बाजपेई व अन्य महिला सिपाहियों को मुख्य गेट व चेकिंग स्थल पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा को कचहरी तिराहे से लेकर मिलेट्री चौराहे व कोतवाली फतेहगढ़ की ओर लगाए गए सभी बैरियर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीओ कायमगंज राजवीर सिंह को बालिका इंटर कालेज से लेकर जिला जेल चौराहे तक लगाए गए बैरियर की कमान दी गई है। पुलिस लाइन में  निरीक्षक कमलेश कुमार की अगुवाई में रिजर्व पुलिस बल मौजूद रहेगा। इनके साथ में दो सेक्शन पीएसी के जवान भी तैनात किए गए हैं। इटावा से भी फोर्स यहां भेजा गया है। उसकी भी तैनाती की गई है।

सुरक्षा के लिए यहां लगाए गए हैं बैरियर
मतदान को लेकर राजकीय बालिका इंटर कालेज, बालक इंटर कालेज, डीएन कालेज के सामने, मिलेट्री चौराहा, मछली टोला एलआईसी मोड़ पर,  कोतवाली के सामने कचहरी रोड पर, एलआईसी तिराहे पर, अफीसर्स कालोनी तिराहा सीडीओ आवास के सामने, जिला जेल चौराहा पुलिस लाइन रोड, आंबेडकर प्रतिमा तिराहे पर बैरियर लगाए गए हैं। इन बैरियर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

बिना चेकिंग के मतदान केंद्र में नहीं मिलेगा प्रवेश
मतदान केंद्र में प्रवेश से पहले मुख्य गेट पर एलआईयू के जवान प्रवेश करने वाले सभी लोगों की तलाशी लेंगे। महिला पुलिस कर्मी महिलाओं की तलाशी के लिए बनाए गए कक्ष में जाकर चेकिंग करेंगी। मतदान स्थल से दो सौ मीटर की दूरी तक अकारण कोई नहीं प्रवेश करेगा।

यहां बनाई गई है पार्किंग
मतदान में लगे कर्मचारियों व मीडिया कर्मियों के लिए डीएन कालेज में पार्किंग स्थल है। जिला जेल चौराहे की ओर से आने वाले लोगों के वाहन सीडीओ आवास के आसपास खड़े कराए जाएंगे। कर्मचारियों के लिए ट्रेजरी के बाहर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

छह स्थानों पर शुरू हो गई चेकिंग
शुक्रवार रात आठ बजे से चौकी भोजपुर, कर्नलगंज, सेंट्रल जेल चौकी, जमापुर मोड़ राजेपुर, चौकी चिलसरा थाना शमसाबाद, बघारनाला मेडिकल कालेज, रखा तिराहे पर चेकिंग शुरू हो गई। पुलिस लाइन में इंस्पेक्टर मिर्जा सदरे आलम बेग को सभी चेकिंग वाले स्थानों की क्रास चेकिंग करने की जिम्मेदारी दी गई है।

एसपी समेत सभी सीओ ने अपने क्षेत्र का लिया जायजा
एसपी अशोक कुमार मीणा ने ड्यूटी के सभी स्थानों पर जाकर मातहतों को जरूरी निर्देश दिए। सभी सीओ ने अपने क्षेत्र में ड्यूटी का जायजा लेकर बैरियर का निरीक्षण किया। बैरियर पर तैनात फोर्स को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed