{"_id":"5ca6ed08bdec221477610469","slug":"election-memory-of-prakash-narayan-tripathi-lok-sabha-election-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐसा सांसद जिसने एक दिन में बदली तीन पार्टियां, पुलिस इंस्पेक्टर को कहते थे- दरोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसा सांसद जिसने एक दिन में बदली तीन पार्टियां, पुलिस इंस्पेक्टर को कहते थे- दरोगी
यह पहला लोकसभा चुनाव है जब पाठा के शेर कहे जाने वाले पूर्व सांसद प्रकाश टिकरिया के बोल लोग नहीं सुन सकेंगे। डाकू ददुआ के पनाहदाता और अपने बेबाक बोलों के कारण इलाके में रसूख रखने वाले मानिकपुर क्षेत्र के टिकरिया गांव निवासी प्रकाश नारायण त्रिपाठी का नाम दबंग सांसद के रूप में लिया जाता रहा है।
दबंगई इतनी कि पुलिस इंस्पेक्टर को हमेशा दरोगी ही कहा
2 of 5
पूर्व सांसद प्रकाश नारायण त्रिपाठी
वैसे तो वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में परास्नातक थे, लेकिन आमतौर पर भाषा मानिकपुर के ग्रामीण क्षेत्र की ही बोला करते थे। अपनी भाषा में बात करने वाले शायद वे पहले सांसद थे। पहली बार भाजपा के टिकट पर वर्ष 1991 में बांदा-चित्रकूट सीट से जीतकर दिल्ली पहुंचे।
3 of 5
पूर्व सांसद प्रकाश नारायण त्रिपाठी
दिल्ली पहुंचने के बाद उनका ठिकाना बांदा की पालीवाल बिल्डिंग या फिर कर्वी में विवेक अग्रवाल का पेट्रोल पंप हुआ करता था।प्रचार के दौरान उनकी देहाती बातों को सुनकर लोग खूब मजा लिया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पूर्व सांसद प्रकाश नारायण त्रिपाठी
दबंगई इतनी कि उन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर को हमेशा दरोगी ही कहा। पहली बार का टर्म पूरा होने के बाद दूसरी बार एक दिन के अंदर तीन पार्टियों बदलने का अद्भुत रिकार्ड भी कायम किया।
विज्ञापन
5 of 5
सुबह कांग्रेस, दोपहर को सपा और रात होते-होते बसपा के सदस्य बन गए
सुबह कांग्रेस, दोपहर को सपा और रात होते-होते बसपा के सदस्य बन गए थे। अगला लोकसभा का चुनाव इन्होंने शिवसेना से लड़ा। अपने अंतिम समय ये समाजवादी पार्टी के लिए काम कर रहे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।