फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Election Commission decided expenditure rate of candidates, lok sabha election 2019

लोकसभा चुनाव: निर्वाचन आयोग ने तय किए रेट, इसी हिसाब से जुड़ेगा प्रत्याशियों का खर्च

Fri, 15 Mar 2019 01:49 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 15 Mar 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
Election Commission decided expenditure rate of candidates, lok sabha election 2019
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कोई भी प्रत्याशी अपने रेट से चुनाव खर्च का ब्योरा नहीं दे सकेगा। निर्वाचन आयोग अपने रेट के हिसाब से प्रत्याशियों का खर्च का हिसाब तैयार करेगा। आयोग ने वाहन, टेंट, पोस्टर, बैनर, प्रचार गाड़ी के रेट जारी कर दिए हैं। कानपुर में उप जिला निर्वाचन अधिकारी केहरी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आयोग द्वारा तय रेट पर राजनैतिक दलों के साथ बैठक कर आपत्तियां मांगी जाएगी। इसके बाद रेट फाइनल कर राजनैतिक दलों और प्रत्याशियों को दे दिए जाएंगे। उनसे इन्हीं रेट के हिसाब से चुनाव खर्च का ब्योरा मांगा जाएगा।  
विज्ञापन

ये हैं रेट
वाहन किराया प्रतिदिन -जीप, सूमो, मार्शल-800, एसयूवी, स्कार्पियो, सफारी, इनोवा-1200, छोटी कार (डीजल, पेट्रोल)-700 रुपये। न्यूनतम दूरी 80 किमी मानकर ईंधन की गणना की जाएगी। माइलेज 10 किमी प्रति लीटर माना जाएगा।

- पोस्टर प्रति हजार - पोस्टर 18 बाई 22 इंच सिंगल कलर-500, पोस्टर 18 बाई 22 इंच फुल सिंगल कलर-1500, 16 बाई 26 सिंगल कलर-1200 रुपये, फ्लैक्स बैनर-छह रुपये प्रति वर्ग फुट, स्टीकर-पांच रुपये प्रति पीस
विज्ञापन
विज्ञापन

- आडियो - वीडियो बनाने की लागत-प्रति सीडी- 1200, सीडी से सीडी- 10 रुपये

- साउंड प्रतिदिन - माइक्रोफोन एंप्लीफायर समेत- 500, माइक्रोफोन, एंप्लीफायर, लाउडस्पीकर, बैटरी समेत- 1200, लाउडस्पीकर- 500 रुपये

टेंट - फर्नीचर प्रतिदिन- चार-पांच व्यक्तियों के लिए पांडाल- 700 रुपये, कपड़े का बैनर- 10 रुपये प्रति नग, लकड़ी के फ्रेम पर होर्डिंग्स- 15 रुपये प्रति वर्ग फुट, कपड़े का झंडा छोटा-प्रति नग आठ रुपये, कपड़े का झंडा बड़ा- 60 रुपये प्रति नग, बैज-पांच रुपये, सादा प्लास्टिक कुर्सी-सात रुपये, डीलक्स कुर्सी- 10 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed