फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   election campaigning ends

चुनाव प्रचार थमा, आखिरी दिन इन सब ने झोंकी ताकत

Sat, 18 Feb 2017 12:30 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 18 Feb 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
election campaigning ends
आज के बाद से नहीं होगा चुनाव प्रचार
तीसरे चरण के चुनाव के लिए 12 जनपदों के 69 विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार शाम पांच बजे से प्रचार थम गया। अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों ने अपनी ताकत झोंक दी। जिलों में रोड शो, रैलियां, जनसभा, नुक्कड़ सभा होती रहीं। वाहनों और नारों के शोर ने शहर में चुनावी ‘रंग’ घोल दिया। अब प्रत्याशी घर-घर जाकर बिना नारेबाजी के वोट मांग सकेंगे। जुलूस निकालने, रैली या फिर जनसभा करने की इजाजत नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन

 

19 फरवरी को डाले जाएंगे वोट

कानपुर जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों के अलावा फर्रुखाबाद के चार विधानसभा क्षेत्र, हरदोई के आठ, कन्नौज के तीन, इटावा के तीन, औरैया के तीन, मैनपुर के चार, कानपुर देहात के चार, उन्नाव के छह, लखनऊ के नौ, बाराबंकी के छह, सीतापुर के नौ विधान सभा क्षेत्रों में 19 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इसके 48 घंटे पहले ही चुनाव प्रचार पर ब्रेक लग गया। अंतिम दिन सपा, बसपा, भाजपा और कांग्रेस ने जमकर प्रचार किया।

विज्ञापन

 

आज से नहीं आएगा कोई स्टार प्रचारक

गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी निर्मल तिवारी ने रोड शो किया। कांग्रेस प्रत्याशी अंबुज शुक्ला ने वाहन रैली निकाली। भाजपा प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी के पक्ष में दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने जनसभा की। किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों ने भी वाहन जुलूस निकाल और जनसभा कराके अपनी ताकत का एहसास कराया। कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रचार में एक दूसरे को पीछे छोड़ने की होड़ रही। कानपुर कैंट, सीसामऊ, आर्य नगर, बिठूर, महाराजपुर, घाटमपुर और बिल्हौर में भी खूब प्रचार किया गया। कांग्रेस के बड़े नेताओं ने जनसभाएं भी कीं। न ही कोई स्टार प्रचारक आएगा। शनिवार से जनसभाएं नहीं होंगी। बड़े काफिले के साथ वोट नहीं मांगे जा सकेंगे। इसका उल्लंघन मिला तो रिटर्निंग आफिसर कानूनी कार्रवाई करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

अब बूथ मैनेजमेंट पर जोर
चुनाव प्रचार थमने के बाद देर शाम सभी राजनीतिक दलों ने पोलिंग स्टेशनों के मैनेजमेंट का काम शुरू कर दिया। पार्टियों के केंद्रीय कार्यालयों में अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के पोलिंग स्टेशनों पर मेज लगाने, एजेंट तय करने का काम शुरू हो गया है। शुक्रवार शाम तक सभी स्टेशनों के बाहर पार्टियों की मेजें लग गईं। लोगों के घर-घर जाकर पर्चियां देने की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed