फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Election campaign for Bangarmau seat by-election intensified

बांगरमऊ विधानसभा सीट: चुनाव प्रचार तेज, साक्षी महाराज ने एक बार फिर कब्रिस्तान और श्मशान को लेकर दिया बयान

Mon, 26 Oct 2020 01:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 26 Oct 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
Election campaign for Bangarmau seat by-election intensified
सभा को संबोधित करते साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में बांगरमऊ सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार ने तेजी पकड़ ली है। अपने दल के प्रत्याशी को जिताने के लिए राजनीतिक दल कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। वहीं यहां बीजेपी प्रत्याशी श्रीकांत कटियार के समर्थन में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने नुक्कड़ सभा की।
विज्ञापन


इस दौरान सांसद ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया। सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर कब्रिस्तान और श्मशान को लेकर विवादित बयान दिया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अनुपात के हिसाब से कब्रिस्तान और श्मशान होना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि एक भी मुसलमान है गांव में तो कब्रिस्तान बहुत बड़ा है और आप खेत की मेड़ या गंगा के किनारे दाह संस्कार करते हैं। उन्होंने कहा कि यह घोर अन्याय नहीं है क्या? सांसद ने कहा कि मजबूरी ये है कि हमारी धैर्य, शालीनता की परीक्षा न ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम लोग क्या से क्या करने वाले हैं। सांसद साक्षी महाराज अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। अपने बयान पर मीडिया के लोगों को प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने सवालिया अंदाज सिर्फ इतना बोला कि इसमें गलत क्या कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed