फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   election

रात आठ बजे तक सिर्फ 253 ग्राम पंचायतों का आया परिणाम

Mon, 03 May 2021 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
election
कानपुर देहात। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की दस केंद्रों में मतगणना रविवार की सुबह दस बजे से शुरू हो गई। रात आठ बजे तक जिले के 618 ग्राम पंचायतों में सिर्फ 308 पर परिणाम घोषित किया जा सका। वहीं जिला पंचायत की एक भी सीटी की गिनती पूरी नहीं की जा सकी। क्षेत्र पंचायत की 254 व ग्राम पंचायत सदस्य की 174 सीटों का परिणाम आ सका। देर रात तक गिनती जारी रही। सोमवार की सुबह तक मतगणना समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 26 अप्रैल को 618 प्रधान, 757 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 32 जिला पंचायत सदस्य और 7851 ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर मतदान हुआ था। दो मई को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। शुरुआती दौर में मतगणना बेहद धीमी रही। दोपहर 12 बजे तक एक भी सीट पर परिणाम घोषित नहीं किया जा सका। इसके बाद परिणाम आने शुरू हुए तो दो बजे तक अकबरपुर ब्लाक में प्रधान पद के सिर्फ चार परिणाम आ सके।
विज्ञापन

अमरौधा व डेरापुर में प्रधान पद के 6-6, झींझक में 3, मैथा में 5, मलासा में 10, राजपुर में 2, संदलपुर में 4, सरवनखेड़ा में सिर्फ एक परिणाम घोषित किया जा सका। मतगणना में सबसे तेज काम रसूलाबाद ब्लाक का रहा। वहां दो बजे तक प्रधान पद के 26 परिणाम घोषित कर दिए गए थे। सरवनखेड़ा सबसे फिसड्डी रहा यहां दो बजे ग्राम पंचायत की सिर्फ एक सीट का परिणाम आया। इसके बाद शाम आठ बजे तक 618 में 253 ग्राम पंचायतों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की 757 सीटों में सिर्फ 181 की मतगणना हो सकी। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य की 7851 सीटों में 118 के ही परिणाम आए। जिला पंचायत की एक भी सीट की गिनती पूरी नहीं की जा सकी। पूरी रात मतगणना होगी। सुबह आठ बजे तक सभी सीटों का परिणाम आने की उम्मीद है।
सरवनखेड़ा में सबसे धीमी रही मतगणना
मतगणना का काम कई ब्लाकों में बेहद धीमा रहा। इससे परिणाम आने में देर हुई। सरवनखेड़ा ब्लाक की 51 सीटों के सापेक्ष रात आठ बजे तक सिर्फ 12 ग्राम पंचायतों का परिणाम घोषित किया जा सका। यहां एजेंट कई बार धीमी मतगणना करने का आरोप लगा हो हल्ला भी करते रहे। यहां क्षेत्र पंचायत की आठ सीटों की मतगणना पूरी की जा सकी। इसी तरह से झींझक ब्लाक में भी मतगणना सुस्त रही। यहां शाम आठ बजे तक 15 ग्राम पंचायतों का ही परिणाम घोषित किया गया। रसूलाबाद में सबसे अधिक 42 ग्राम पंचायतों की मतगणना का काम पूरा कर लिया गया। हालाकि यहां सबसे अधिक 92 ग्राम पंचायतें हैं।

रात आठ बजे तक ब्लाक वार घोषित परिणाम
ब्लाक- प्रधान क्षेत्र पंचायत ग्राम पंचायत सदस्य
अकबरपुर 24 13 06
अमरौधा 28 08 08
डेरापुर 31 33 12
झींझक 15 20 17
मैथा 22 07 05
मलासा 31 18 07
राजपुर 23 15 10
रसूलाबाद 42 42 23
संदलपुर 24 17 26
सरवनखेड़ा 12 08 04
दो बार हुई गिनती एक वोट से जीते लाल बहादुर
सरवनखेड़ा। भरतपुर पियासी प्रधान की मतगणना में रोचक मुकाबला रहा। प्रत्याशी लालबहादुर को 675 व उनके निकटतम प्रतिद्वंदी विजयलक्ष्मी को 674 वोट मिले। मात्र एक वोट से लालबहादुर चुनाव जीत गए। विजयलक्ष्मी के समर्थकों ने धांधली का आरोप लगाकर दोबारा गिनती कराने की मांग की। इस पर दोबारा मतगणना में भी लालबहादुर एक वोट से आगे रहे। उन्हें विजयी घोषित कर प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed