{"_id":"6078997e8ebc3ec4965b3b03","slug":"election-akbarpur-news-knp623700059","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के अंतिम दिन गाजे-बाजे के साथ पहुंचे दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के अंतिम दिन गाजे-बाजे के साथ पहुंचे दावेदार
विज्ञापन
रोक के बावजूद गाजे बाजे के साथ नामांकन कराने पहुंचे दावेदार।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को समाप्त हो गई। जिला मुख्यालय पर प्रशासन की सख्ती दिखी। इसके बाद भी कुछ दावेदार रोक के बावजूद गाजे बाजे के साथ नामांकन कराने पहुंचे। इतना ही नहीं नामांकन कक्ष में लोगों को बिना मास्क के जाने दिया गया।
पंचायत चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है। गुरुवार को अंतिम दिन 181 दावेदारों ने अलग-अलग सीट से जिला पंचायत सदस्य के लिए पर्चा दाखिल किया। 13 अप्रैल को पहले दिन सत्ताधारी नेताओं ने आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई थी। गुरुवार को जिला मुख्यालय पर प्रशासन की सख्ती देखने को मिली। इसके बाद भी उमरन जिला पंचायत सदस्य सीट के दावेदार गाजे-बाजे के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे। कलक्ट्रेट के पहले ही भीड़ को रोक दिया गया। दावेदार को प्रस्तावक के साथ जाने की अनुमति दी गई। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। दो दिवसीय नामांकन प्रक्रिया में 32 जिला पंचायत की सीटों पर 490 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है।
सादगी के साथ नामांकन कर गए कई नेता
कानपुर देहात। 13 अप्रैल को पहले दिन नामांकन के दौरान सत्ताधारी पार्टी के नेताओं ने जिला मुख्यालय पर जमकर नियमों की धज्जियां उड़ाई थी। मामले में पुलिस की तरफ से कार्रवाई भी की गई। दूसरे दिन जिले के कद्दावर नेता सादगी के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे और नामांकन करने के बाद चले गए। किसी को पता तक नहीं चला।
विज्ञापन
ट्राई साइकिल से नामांकन करने पहुंची बुजुर्ग महिला
संदलपुर। नामांकन के दूसरे दिन लाडपुर छिवना की एक 85 साल की बुजुर्ग का जज्बा देखने को मिला। गांव की दिव्यांग महिला कुसुमा देवी ने बताया कि प्रधान पद के लिए पिछडा वर्ग महिला आरक्षित किया गया था। उनका कहना है कि गांव के विकास के लिए वह चुनाव मैदान में उतरी हैं। चुनाव जीतने पर गांव की तश्वीर बदल देने का दावा किया है। प्रस्तावक के साथ उन्होंने नामांकन किया। इसके बाद वह घर चली गईं।

अकबरपुर ब्लॉक के नामांकन स्थल पर बिना मास्क लगाए मौजूद कर्मी।- फोटो : AKBARPUR