{"_id":"fc8bc0bf13d00f73b25e2ba3eb3427b0","slug":"electic-problem-in-dehat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Mon, 22 Dec 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंगीसापुर में बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। दो माह पूर्व फुंका ट्रांसफार्मर आज तक सही नहीं हो सका।
इधर, बिना बिजली के आने वाले बिल को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया है।
मुंगीसापुर में लगभग दो माह पहले कस्बे में लगे ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी। इसके चलते क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या पैदा हो गई।
कस्बे के बिजली उपभोक्ता राजू, रामसेवक, सौरव, पवन, सुरेश, रामबाबू, रामकेश आदि ने बताया कि वह लोग समय पर बिजली के बिल का भुगतान करते हैं। इस बार उनके बिल तो आए हैं।
लेकिन यह बिल बिजली विभाग की लापरवाही के कारण चुकाने पड़ेंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि दो माह से ट्रांसफार्मर फुंका होने के कारण वह लोग बिजली का उपयोग ही नहीं कर पा रहे हैं।
ऐसे में बिजली विभाग की ओर से भेजा गया बिल मुसीबत से कम नही है। उन्होंने कई बार खराब ट्रांसफार्मर की शिकायत की। लेकिन, समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि 63 केवीए का ट्रांसफार्मर वर्ष में कई बार फुंकता है और इसे बदलवाने में ही महीनों लग जाते हैं।
विज्ञापन
अधिकांश बार तो कस्बा के लोग ही मजबूरी में ही किराए पर गाड़ी लेकर फुंका ट्रांसफार्मर पनकी तक पहुंचाते हैं और खुद वहां से उठाकर लाते हैं।
जरा सी बिजली खराब होने पर उन्हें संविदा कर्मियों का जेब भी गरम करनी पड़ती है। इस संबंध में जूनियर इंजीनियर रामकुमार ने बताया कि कुछ लोगों के बिजली के बिल जमा नहीं हैं।
जिसके कारण ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया है। शीघ्र ही बदलवा दिया जाएगा।