{"_id":"62e9ecac1849e102eb0159b5","slug":"elderly-murdered-in-farrukhabad-miscreants-threw-body-from-roof-into-plot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad Murder: बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या से सनसनी, बदमाशों ने शव छत से प्लॉट में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad Murder: बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या से सनसनी, बदमाशों ने शव छत से प्लॉट में फेंका
Wed, 03 Aug 2022 09:04 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 03 Aug 2022 09:04 AM IST
सार
फर्रुखाबाद जिले में टेंट व्यापारी बुजुर्ग की हत्या से हड़कंप मच गया है। बदमाशों ने हत्या के बाद शव को छत से फेंक दिया। घटना पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मऊदरवाजा थाने के गांव वैजूनगला निवासी रामसेवक वर्मा (65) का हथियापुर में टेंट हाउस है। वह पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर बने अपने मकान में अकेला रहता था। रात में किसी वक्त बदमाशों ने मकान में घुसकर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाशों ने बुजुर्ग के शव को छत से पड़ोस के खाली प्लाट में फेंक दिया। बुधवार सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मकान अंदर से बंद है। फोरेंसिक टीम को सूचना दे दी गई है। परिजन भी पहुंच गए। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन