{"_id":"63c2a8c1ba1a9c5a851f9e15","slug":"elder-sister-scolded-then-the-younger-one-hanged-in-orai-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Orai: बड़ी बहन ने डांटा...तो छोटी फांसी से झूली, बबूल के पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Orai: बड़ी बहन ने डांटा...तो छोटी फांसी से झूली, बबूल के पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Sat, 14 Jan 2023 06:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 14 Jan 2023 06:37 PM IST
सार
कदौरा थाना क्षेत्र में एक युवती सिर्फ इस बात पर नाराज होकर फांसी के फंदे पर झूल गई, क्योंकि बड़ी बहन ने उसे डांट दिया था। खुदकुशी के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उरई जिले के कदौरा थाना क्षेत्र में बड़ी बहन से झगड़ाकर छोटी बहन ने घर के बाहर नाले के पास स्थित बबूल के पेड़ से फंदा बनाकर जान दे दी। परिजनों को जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मदरालालपुर गांव निवासी जैन सिंह की पुत्री अंगूरी (18) का अपनी बड़ी बहन देववती से घरेलू काम को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज अंगूरी शुक्रवार की रात घर से निकल गई और उसने सूर्य मंदिर वाले रास्ते में लगे बबूल के पेड़ से दुपट्टा से फंदा बनाकर जान दे दी।
विज्ञापन
घर से अंगूरी के गायब होने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। तभी उसका शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर जांच पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन