फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Elder brother was shot for four Biswa land in Banda, nephew also fired, police filed report

Banda: चार बिस्वा जमीन के लिए भाई को मारी गोली, भतीजे पर भी फायर, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Sat, 02 Jul 2022 12:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Jul 2022 12:01 AM IST
सार

बबेरू कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मार दी। इससे वह घायल हो गया। वहीं, आरोपी मौके से फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
Elder brother was shot for four Biswa land in Banda, nephew also fired, police filed report
गोली से घायल रामकृपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में चार बिस्वा जमीन के विवाद में छोटे ने बड़े भाई को गोली मार दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकला। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव की है। किसान रामकृपाल (60) घर के बाहर बैठे थे, तभी छोटा भाई नत्थू प्रसाद आया और अभद्रता करने लगा। 

विज्ञापन

इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। नत्थू ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली रामकृपाल के दाहिने हाथ की हथेली पर लगी। जान बचाकर लहूलुहान हालत में वह घर के अंदर घुस गए। बचाने पहुंचे रामकृपाल के पुत्र पंचम पर भी फायर कर दिया, लेकिन वह बच गया। आरोपी भाग निकला। सूचना पर पहुंचे यूपी-112 पुलिस कर्मियों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

विज्ञापन

घायल के पुत्र पंचम ने बताया कि चाचा नत्थू ने अपनी सारी जमीन बेच डाली है। अब पिता के हिस्से की जमीन के लिए आए दिन विवाद करता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है, लेकिन मामला घरेलू होने से पुलिस में शिकायत नहीं की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पाठक ने बताया कि घटना की वजह जमीन का विवाद बताया गया है। रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed