फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Elder brother murdered younger brother, There was an altercation over a land dispute, he was killed by a crowb

बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या: जमीन के विवाद में हुई थी कहासुनी, सब्बल मारकर उतारा मौत के घाट, जांच शुरू

Fri, 01 Sep 2023 12:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 01 Sep 2023 12:29 PM IST
सार

Kanpur Dehat Murder: रात में ही मौके पर पहुंचे एएसपी राजेश पांडेय ने परिजनों से जानकारी ली। वहीं, इंस्पेक्टर एसएन सिंह ने बताया कि भाइयों के बीच पिता की खेती को लेकर विवाद था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Elder brother murdered younger brother, There was an altercation over a land dispute, he was killed by a crowb
घटना के बाद रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में शिवली कोतवाली क्षेत्र के बेहटा गांव में जमीन के विवाद में बड़े भाई शैलेंद्र गौतम की मझले भाई शशिकांत से कहासुनी हो गई। गुरुवार देर रात खेत पर शैलेंद्र ने सब्बल मार कर शशिकांत की हत्या कर दी। मृतक बोलेरो ड्राइवर था। अनहोनी पर पत्नी व अन्य परिवारी रोने बिलखने लगे।

विज्ञापन

एएसपी राजेश पांडेय ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की। थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार, मैथा चौकी के बेहटा गांव में रामपाल के पास आठ बीघा खेतिहर भूमि है। शशिकांत गौतम (30) दो बीघा जमीन मांग रहा था। इसको लेकर गुरुवार को दोनों में विवाद हुआ।
विज्ञापन

बड़ा भाई शैलेंद्र सब्बल लेकर शशिकांत को मारने दौड़ा, तो वह बचने के लिए खेतों की तरफ भागा। खेत में बंधे तार से पैर फंस गया, तो वह गिर गया। इसी दौरान शैलेंद्र ने ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और भाग निकला। इधर परिजन मौके पर पहुंचे और रोने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
हत्या की सूचना पर कोतवाली शिवली, मैथा चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया। रात में ही मौके पर पहुंचे एएसपी राजेश पांडेय ने परिजनों से जानकारी ली। इंस्पेक्टर एसएन सिंह ने बताया कि भाइयों के बीच पिता की खेती को लेकर विवाद था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed