फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Elder brother cut off youngers ear, two groups openly fought in property dispute, orders for action

Kanpur: बड़े भाई ने छोटे का काटा कान, संपत्ति विवाद में खुलेआम हुई मारपीट, कार्रवाई के आदेश

Thu, 25 May 2023 03:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 25 May 2023 03:57 PM IST
सार

Kanpur News: घायल मोहर सिंह बुधवार को पुलिस कमिश्नरी पहुंचा। उसके  सिर और कान पर पट्टी बंधी थी। उसने बताया कि मकान का काम चल रहा था, लेकिन बड़े भाई इस बात से नाराज थे।

विज्ञापन
Elder brother cut off youngers ear, two groups openly fought in property dispute, orders for action
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में नौबस्ता थानाक्षेत्र के यशोदानगर में संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी और बेटों को पीट दिया। विरोध पर दांत से छोटे भाई का कान काट लिया। बताया जा रहा है कि संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद हुआ है। पीड़ित मोहर सिंह का कहना है कि सालों पहले माता-पिता ने संपत्ति का बंटवारा किया था। उनके हिस्से में यशोदानगर स्थित मकान आया था, लेकिन बड़े भाई प्रहलाद इस मकान में भी हिस्सा चाहते थे।

विज्ञापन

दो दिन पहले उनके बड़े भाई के साथ कई दबंग लोग आए। घर में घुसकर परिवार वालों को पीट दिया। इस पिटाई में उनका 15 साल का बेटा भी घायल हो गया। घायल मोहर सिंह बुधवार को पुलिस कमिश्नरी पहुंचे।  सिर और कान पर पट्टी बंधी थी। उन्होंने बताया कि मकान का काम चल रहा था, लेकिन बड़े भाई इस बात से नाराज थे। कमिश्नर ने थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed