फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Eight year old raped in Hardoi, found half naked in blood soaked condition, evidence found at accuseds house

दरिंदगी की इंतहा: आठ साल की मासूम से दुष्कर्म, अर्धनग्न हालत में खून से लथपथ मिली, आरोपी के घर पर मिले साक्ष्य

Thu, 09 Mar 2023 03:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 09 Mar 2023 03:42 PM IST
सार

पचदेवरा थाना क्षेत्र में मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना से सनसनी फैल गई। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
Eight year old raped in Hardoi, found half naked in blood soaked condition, evidence found at accuseds house
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में पचदेवरा क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की मासूम से दुष्कर्म की वारदात सामने आने से सनसनी फैल गई। तीन घंटे बाद मासूम अर्धनग्न हालत में खून से लथपथ मिली। उसे परिजन आनन फानन इलाज के लिए शाहजहांपुर लेकर भागे, लेकिन मासूम ने कांट कस्बे के पास ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

जानकारी होते ही एसपी, एएसपी, सीओ शाहाबाद व पचदेवरा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मिली जानकारी के अनुसार, मासूम बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। वहीं,घर के बड़े होली मिलन में मशगूल थे। इसी बीच बुधवार की शाम करीब सात बजे  मासूम गायब हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने समझा कि मासूम गांव में ही रहने वाली अपनी बुआ के यहां चली गई हैं। जब वह कुछ समय बाद घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। बच्ची के गायब होने की जानकारी गांव में भी फैल गई। ग्रामीणों ने मासूम को ढूंढना शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खून से लथपथ हालत में मिली
करीब तीन घंटे बाद मासूम अर्धनग्न हालत में खून से लथपथ अपने घर के बाहर पड़ी मिली। कुछ दूरी पर उसकी चप्पलें भी पड़ी हुई थी। मासूम की हालत देख घबराए परिजन उसे लेकर शाहजहांपुर इलाज के लिए भागे। कांट पहुंचते ही बालिका ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

एसपी बोले- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
एसपी ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय मासूम की मौत हो गई। प्रतीत हो रहा हैं कि उसके साथ अमानवीयता की गई है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार की ओर से मिली तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

मासूम के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट
मासूम के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जब वह रात को खेत से लौटा, तो उसकी बेटी घर के दरवाजे के एक ओर अर्धनग्न हालत में बेहोश पड़ी थी। पिता ने बताया कि उसकी बेटी मृत अवस्था मे थी, लेकिन पास में एक लावा मोबाइल भी पड़ा था।

दुष्कर्म के बाद हत्या की गई
पीड़ित पिता के मुताबिक उसके भाई व नौकर ने बताया कि जब मासूम खेल रही थी, तो गांव का लड़का कृष्णा पाठक (25) वहां मौजूद था। मासूम के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी कृष्णा पाठक ने ही उसकी बेटी को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने नहीं की गिरफ्तारी की पुष्टि
पचदेवरा क्षेत्र में मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने जांच के दौरान पारिवारिक चाचा कृष्णा पाठक के घर से बालिका के कपड़े बरामद किए। साथ ही उसके घर में कमरे के अंदर चारपाई पर खून भी मिला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं, लेकिन गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed