फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Eight year old girl abducted, raped and murdered in Auraiya, Police detained several suspects

Auraiya: आठ वर्षीय बच्ची की अपहरण के बाद हत्या, मवेशी चराने गई थी खेतों में, एसपी बोली- मासूम से हुई दरिंदगी

Sat, 25 Mar 2023 05:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 25 Mar 2023 05:53 PM IST
सार

अयाना थाना क्षेत्र में मासूम बालिका से अपहरण के बाद दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची ने जांच पड़ताल शुरू की है और कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Eight year old girl abducted, raped and murdered in Auraiya, Police detained several suspects
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में अयाना थाना क्षेत्र शुक्रवार की शाम आठ वर्षीय बालिका की हत्या कर दी गई। मासूम घर से मवेशी चराने खेतों में गई थी। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर दुष्कर्म किया। इसके बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम का शव गांव स्थित स्कूल के पास खेत से बरामद किया है। मौके पर पहुंची एसपी चारू निगम के निर्देशों पर एएसपी दिगंबर कुशवाहा, सीओ भरत पासवान व कई थानों की पुलिस ने सक्रियता दिखाई। मामले में कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस संदिग्धों के साथ हत्यारोपी की तलाश में जुटी हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि जल्द ही हत्यारोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। उधर मासूम का शव मिलने पर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी खुद मौके पर मौजूद, बोलीं- दोषियों की जल्द होगी गिरफ्तारी
यहां पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मासूम के अपहरण और हत्या के पीछे की अभी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। एसपी चारू निगम खुद मौके पर मौजूद रहकर पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed