फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Eight trains rerouted including Delhi-Kamakhya Express

Kanpur News: दिल्ली-कामाख्या एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनों के रूट बदले

Fri, 05 Sep 2025 10:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 05 Sep 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Eight trains rerouted including Delhi-Kamakhya Express
इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे ने गाजियाबाद-टूंडला खंड में चल रहे ट्रैफिक पावर ब्लॉक कार्य के कारण आठ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है। इसमें प्रमुख रूप से दिल्ली-कामाख्या एक्सप्रेस का मार्ग बदला गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद-टूंडला खंड में चल रहे ट्रैफिक पावर ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया। इसमें दिल्ली-कामाख्या एक्सप्रेस (15657) 20 और 21 नवंबर को नई दिल्ली से पलवल, आगरा छावनी, बाह और इटावा स्टेशन होकर चलेगी। इस दौरान ट्रेन अलीगढ़, टूंडला और शिकोहाबाद स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
विज्ञापन

इसी तरह नई दिल्ली-सिलचर (14038) 20 नवंबर को नई दिल्ली से पलवल, आगरा छावनी, बाह और इटावा स्टेशन के रास्ते चलेगी। नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल (12452) 20 और 21 नवंबर को नई दिल्ली-पलवल-आगरा छावनी-इटावा मार्ग से गुजरेगी। श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से सूबेदारगंज (20434) 20 और 21 नवंबर को अंबाला कैंट, सहारनपुर, मेरठ शहर और खुर्जा स्टेशन के रास्ते चलेगी। कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली एक्सप्रेस (12451) 21 नवंबर को तीसरी लाइन मारीपत, चिपियाना बुजुर्ग और गाजियाबाद के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed