फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Eight teachers who submitted fake TET marksheets were dismissed in Etawah, court ordered to investigate again

Etawah: फर्जी टीईटी अंकपत्र लगाने वाले आठ शिक्षक बर्खास्त, कोर्ट ने विभाग को फिर से जांच करने के दिए थे आदेश

Sun, 20 Oct 2024 08:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 20 Oct 2024 08:38 AM IST
सार

Etawah News: कोर्ट के आदेश पर हुई दोबारा जांच में भी फर्जी अंकपत्र की बात पुष्ट होने पर चार अक्तूबर को नियुक्ति निरस्त करने की कार्रवाई की गई। इन शिक्षकों में चार ताखा, दो चकरनगर, एक बसरेहर और एक भरथना विकास खंड के हैं।

विज्ञापन
Eight teachers who submitted fake TET marksheets were dismissed in Etawah, court ordered to investigate again
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 

विज्ञापन

इटावा जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के फर्जी अंकपत्र से नौकरी पाने वाले आठ शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इनमें से एक शिक्षिका सेवाएं समाप्ति की कार्रवाई से पहले ही त्यागपत्र दे चुकी है। अब विभाग बर्खास्त शिक्षकों से वसूली समेत अन्य कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। फर्जी अभिलेखों से आठ शिक्षक अलग-अलग परिषदीय विद्यालयों में नौकरी कर रहे थे।
शिक्षकों ने 2011 में टीईटी में फेल होने पर फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी हासिल की थी। विभागीय स्तर पर 2020 में हुए सत्यापन में इनके अंकपत्र फर्जी मिले थे। इस पर सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। इस दौरान आदेश के खिलाफ शिक्षक कोर्ट चले गए थे। याचिका पर सुनवाई के दौरान न्यायालय ने मामले में फिर से जांच के आदेश दिए थे।

विज्ञापन

इस पर बीईओ मुख्यालय उदय सिंह राज की ओर से मामले की दोबारा जांच की गई। दोबारा जांच में भी फर्जी अंकपत्र की बात पुष्ट होने पर चार अक्तूबर को नियुक्ति निरस्त करने की कार्रवाई की गई। इन शिक्षकों में चार ताखा, दो चकरनगर, एक बसरेहर और एक भरथना विकास खंड के हैं। कार्रवाई की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन शिक्षकों पर हुई कार्रवाई
चकरनगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चौरेलापार के शिक्षक सौरभ श्रीवास्तव, उच्च प्राथमिक विद्यालय कचहरी के उपेंद्र यादव, बसरेहर के संतोषपुरा घार की रश्मी वर्मा, भरथना के ऊमरसेंड़ा विद्यालय के योगेंद्र कुमार, ताखा के प्राथमिक विद्यालय सरावा के राजवीर सिंह, प्राथमिक विद्यालय भागा के विकास कुमार, प्राथमिक विद्यालय रिदोली के दिलीप सिंह और उच्च प्राथमिक विद्यालय कुदरैल के शैलेंद्र प्रताप पर कार्रवाई की गई है। रश्मि वर्मा ने पहले ही इस्तीफा दे दिया था।

आठ शिक्षकों की नियुक्तियां निरस्त कर दी गई हैं। इनके टीईटी अंकपत्र फर्जी पाए गए हैं। आगे जैसे भी शासन से आदेश आएगा, उसी अनुरूप काम किया जाएगा।  -उदय सिंह राज, प्रभारी बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed