{"_id":"675092e593a3281db2089d17","slug":"eight-people-including-father-and-daughter-injured-in-road-accidents-etawa-news-c-216-1-etw1001-118730-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सड़क हादसों में पिता-पुत्री सहित आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सड़क हादसों में पिता-पुत्री सहित आठ घायल
विज्ञापन
जसवंतनगर। वैदपुरा थाना के अधियापुर गांव निवासी शैलेश कुमार पुत्र राजन लाल की पुत्री याशिका नोएडा के एक मेडिकल कॉलेज की छात्रा है। बुधवार सुबह वह नोएडा जा रही थी। शैलेश कुमार पुत्री को बाइक से लेकर कुबेरपुर तक छोड़ने जा रहे थे। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर नगला नवल गांव के पास उलटी दिशा से आ रहे एक लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पिता और पुत्री घायल हो गए।
वहीं, मलाजनी मोड़ पर भतौरा गांव निवासी सुजीत कुमार पुत्र राम लखन किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गए। उधर, बुधवार सुबह क्षेत्र के ग्राम धनुवा से एक टेंपो में सवार होकर चार प्रतियोगी छात्र कस्बा में कोचिंग पढ़ने आ रहे थे। तभी नेशनल हाईवे पर भावलपुर गांव के सामने छुट्टा गोवंश से टेंपो की टक्कर हो गई, जिससे टेंपो पलट गया।
उसमें सवार निशु पुत्री ईश्वर दयाल, गुलशन सविता पुत्र राजकुमार, पूनम पुत्री राजकुमार, टेंपो चालक यूनुस निवासी धनुवा व सृष्टि पुत्री राजपाल सिंह निवासी फतेहपुरा गांव घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।