फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Eight ineligible people got the benefit of Pradhan Mantri Awas Gramin, recovery will be made from the secretary.

Kanpur News: आठ अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण का लाभ, सचिव से होगी रिकवरी

Thu, 04 Jun 2026 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 04 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Eight ineligible people got the benefit of Pradhan Mantri Awas Gramin, recovery will be made from the secretary.
डेरापुर। ब्लॉक की तीन ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आठ अपात्रों को योजना का लाभ दिया गया। डीपीआरओ ने तत्कालीन पंचायत सचिव से 15 दिन में 3.90 लाख रुपये की वसूली किए जाने के आदेश दिए हैं। साथ ही निर्धारित समय सीमा में रिकवरी न होने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई और निलंबन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी डेरापुर की जांच रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2020-21 में ग्राम पंचायत अंबियापुर, गेंदामऊ और सिठमरा में सात अपात्र लाभार्थियों के खातों में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रथम किस्त के रूप में 40-40 हजार रुपये, एक अपात्र लाभार्थी के खाते में दूसरी किस्त के रूप में एक लाख 10 हजार रुपये जारी कर दिए गए थे। शिकायत मिलने पर हुई जांच में सभी आठ लाभार्थी अपात्र पाए गए। जांच के बाद खंड विकास अधिकारी डेरापुर द्वारा विभिन्न पत्रों के माध्यम से तत्कालीन सचिव विवेक कुमार को कुल 3.90 लाख रुपये सरकारी खाते में वापस जमा कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन राशि जमा नहीं कराई गई।
विज्ञापन

इधर 26 मई को डीपीआरओ विकास पटेल ने खंड विकास अधिकारी के माध्यम से तत्कालीन सचिव विवेक कुमार को नोटिस भेजा है। जिसमें निर्देशित किया गया है कि वसूली की धनराशि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) यूपी के नाम इंडियन बैंक, शाखा हजरतगंज लखनऊ के खाते में जमा कराई जाए। साथ ही जमा की गई राशि की रसीद, यूटीआर नंबर और दिनांक सहित प्रति खंड विकास अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध करानी होगी। डीपीआरओ ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में राशि जमा नहीं की गई तो सचिव के वेतन से वसूली करते हुए विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई एवं निलंबन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed