फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Eight gangsters including Mohammad Safi, who was BSP candidate from Cantt

कानपुर: कैंट से बसपा प्रत्याशी रहे मोहम्मद सफी समेत आठ पर लगा गैंगस्टर, दबिश देने गई पुलिस पर भी किया था हमला

Mon, 14 Mar 2022 08:57 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 14 Mar 2022 08:57 AM IST
सार

चकेरी पुलिस ने आठ लोगों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। उनकी संपत्ति भी कुर्क की जा सकती है। 

विज्ञापन
Eight gangsters including Mohammad Safi, who was BSP candidate from Cantt
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में जाजमऊ स्थित घर पर दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला करने और अन्य अपराधों में शामिल कैंट विधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी रहे मोहम्मद शफी खां उर्फ पप्पू बाली समेत आठ पर चकेरी पुलिस ने गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


चकेरी इंस्पेक्टर मधुर मिश्रा के अनुसार छबीलेपुरवा निवासी मोहम्मद आरिफ खान उर्फ चिरैन्धा, जकी खान उर्फ हाजी गुड्डू, मोहम्मद शकील बाली, मोहम्मद शफी खां उर्फ पप्पू बाली, नाला रोड बजरिया निवासी इरशाद उर्फ सोनू बाबा, जाजमऊ मोतीनगर निवासी राजाबाबू, मोहम्मद फरहान उर्फ डाकू और पोखरपुर निवासी शेरा उर्फ तौहीद शातिर अपराधी हैं।
विज्ञापन


इन पर पहले से मारपीट, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। आरोप है कि वे एक संगठित गिरोह चलाते हैं। जिसका गैंग लीडर मोहम्मद आरिफ खान उर्फ चिरैन्धा है। आरोपी क्षेत्र में जुआ, क्रिकेट पर सट्टा भी खिलवाते हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी संपत्ति भी कुर्क की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed