फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   eggs were used to feed buffalo who killed two persons

मौत का साया बनकर आए भैंसे को खिलाते थे देसी अंडे

Mon, 06 Nov 2017 05:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 06 Nov 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
eggs were used to feed buffalo who killed two persons
इसी भैंसे ने ली जान - फोटो : अमर उजाला
मौत का साया बनकर आए भैंसे को अजय पाल रोज देसी अंडे खिलाता था। उस भैंसे ने दोनों की सांसें छीनकर हमेशा-हमेशा के लिए गहरी नींद में सुला दिया। जानें डाक्टरों की राय...
विज्ञापन



ग्रामीणों ने बताया कि अजय पाल प्रजनन प्रक्रिया में सक्रिय रखने के लिए रोजाना देसी मुर्गी के कई अड्डे अपने पालतू भैंसे को खिलाता था। साथ ही हरा चारा, भूसा के संग तेल और गुड़ भी खिलाया जाता था। शनिवार को भैंसे को चारा वाली हौदी से दूर बांधने और उसके सामने ही चारा तैयार करने पर भैंसा आक्रामक हो गया। जब मालकिन अनारकली उसे खोलकर चारा वाली हौदी पर ले जाने लगी, तभी भैंसे ने हमलाकर मार डाला।
विज्ञापन


भूख में बेकाबू हो जाते हैं पशु
शिवराजपुर के राजकीय पशु चिकित्सालय में तैनात डा. आरडी राम ने बताया कि ग्रामीण भैंसों के प्रजनन के लिए अच्छी नस्लों के भैंसे पालते हैं। लोग उत्तेजना बनाए रखने वालीं खाद्य वस्तुएं उन्हें खिलाते हैं साथ ही पशु बहुत ज्यादा भूखे होने पर गुस्सा जाते हैं और हमलावर हो जाते हैं। हरनू गांव में हुई घटना का कारण इन्हीं दो बातों में से एक है। डाक्टर के अनुसार नवंबर माह पशुओं में गर्भाधान का उपयुक्त समय है, जितनी सर्दी होनी चाहिए उतनी है नहीं, जबकि भैंसे को लगातार उत्तेजक चीजें खिलाई जा रही होंगी  इसलिए वह और बेकाबू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कानपुर चिड़ियाघर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि भैंसे के आक्रामक होने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। प्रमुख वजहें ये हैं।

- भैंसे को बिच्छू, सांप जैसे किसी जहरीले जीव द्वारा काट लेना
- कुत्ते के काटने की वजह से काफी बाद रेबीज हो जाना 
- भैंसे को हष्ट पुष्ट रखने के लिए गर्म दवाओं के रिएक्शन से
- किसी आवाज से अचानक बिदक जाने पर क्रोध आ जाना
- मादा के साथ मिलन के दौरान अवरोध पैदा करने से बिदकना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed