{"_id":"6876bbff3eecb34f4d066a9f","slug":"efforts-to-set-up-a-50-bed-ayurvedic-hospital-in-panki-are-in-full-swing-kanpur-news-c-362-1-ka11001-127199-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पनकी में 50 बेड के आयुर्वेदिक चिकित्सालय की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पनकी में 50 बेड के आयुर्वेदिक चिकित्सालय की कवायद तेज
विज्ञापन
कानपुर। पनकी में 50 बेड के आयुर्वेदिक चिकित्सालय के लिए कवायद तेज हो गई है। गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने स्वास्थ्य मंत्री के साथ ही जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को पत्र लिखा है। इस पर डीएम ने क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी को पत्र लिखकर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल के लिए करीब 14 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव बनाकर शासन को जल्द भेजा जाएगा।
विधायक ने पनकी में बनने वाले अस्पताल के लिए अस्पताल के लिए जमीन का सुझाव देते हुए कहा कि वहां केडीए की जमीन है जिसे हस्तांतरित करा लिया जाएगा। हालांकि उन्होंने 100 बेड के चिकित्सालय का सुझाव दिया है। मामले में क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. कप्तान सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर से पत्र मिला है। पनकी में स्थान का सुझाव दिया गया है। जल्द ही जमीन का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कहा कि हमारे कार्यक्षेत्र में 50 बेड के अस्पताल की मांग की जा सकती है।
अस्पताल में ओपीडी से लेकर होगी ओटी की सुविधा
50 बेड के अस्पताल में रोगियों के लिए अनुभवी आयुर्वेदिक चिकित्सक रहेंगे। यहां नाड़ी परीक्षण, पारंपरिक विधियों से इलाज और जांचें भी होंगी। योग ध्यान के लिए अलग-अलग कक्ष होंगे। आईपीडी यानि भर्ती रोगियों का उपचार किया जाएगा। यहां प्रशिक्षित थेरेपिस्ट, नर्स और सहायक कर्मचारी भी होंगे। अस्पताल में गठिया, त्वचा रोग, पाचन संबंधी विकार, तनाव और अनिद्रा, मोटापा और वजन प्रबंधन जैसे इलाज किए जाएंगे। बवासीर, भगंदर, फिस्टुला की भी सर्जरी होगी।
विज्ञापन
नए क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. कप्तान ने कार्यभार संभाला
कानपुर। कानपुर नगर के आयुर्वेद विभाग के नए क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. कप्तान ने कार्यभार संभाल लिया है। वह इससे पहले उन्नाव में सेवाएं दे रहे थे। डॉ. कप्तान से पहले डॉ. अनिल कुमार चतुर्वेदी स्थायी रूप से नियुक्त किए गए थे। इसके बाद तीन अधिकारियों ने कार्यवाहक के तौर पर काम संभाला था। वहीं डॉ. अनिल से पहले 2006 तक कोई स्थायी अधिकारी विभाग में नहीं रहा। (संवाद)