{"_id":"61b75093875ab52ef848268e","slug":"efforts-to-make-education-employable-polytechnic-students-will-study-on-the-model-of-gujarat-and-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा को रोजगारपरक बनाने की कवायद: गुजरात और महाराष्ट्र के मॉडल पर पढ़ाई करेंगे पॉलिटेक्निक छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा को रोजगारपरक बनाने की कवायद: गुजरात और महाराष्ट्र के मॉडल पर पढ़ाई करेंगे पॉलिटेक्निक छात्र
Mon, 13 Dec 2021 07:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 13 Dec 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों को दिए जा रहे प्रशिक्षण को और ज्यादा रोजगारपरक बनाने के लिए प्राविधिक शिक्षा विभाग ने नई कवायद शुरू कर दी है। छात्रों को महाराष्ट्र और गुजरात मॉडल पर पढ़ाने की तैयारी है।
इन प्रदेशों की शिक्षण पद्धति सीखने के लिए एक समिति दौरा करने जाएगी। निदेशक प्राविधिक शिक्षा मनोज कुमार ने बताया कि शैक्षिक उन्नयन कार्यक्रम के अंतर्गत सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति की अध्यक्षता अशोक कुशवाहा कर रहे हैं।
समिति में बोर्ड ऑफ टेक्निकल के दो सदस्य, प्रधानाचार्य, विभागाध्यक्ष और लेक्चरर शामिल हैं। समिति 15 से 30 दिसंबर तक इन प्रदेशों के दौरे पर रहेगी। बता दें पॉलिटेक्निक कोर्सों को लेकर छात्रों का रुझान घट रहा है। सत्र 2021 में प्रदेश में लगभग 57 हजार सीटें खाली रह गई हैं।
विज्ञापन
इन मॉडल संस्थानों का होगा दौरा
समिति महाराष्ट्र में पुणे, औरंगाबाद, बांद्रा के पॉलिटेक्निक और गुजरात में अहमदाबाद, वलसाड़, तापी, डिप्लोमा इंजीनियरिंग कॉलेज सूरत और बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन गुजरात का दौरा करेगी।
प्लेसमेंट और संसाधन पर रहेगी नजर
दौरे के दौरान समिति के सदस्य पॉलिटेक्निक संस्थानों में पढ़ाए जा रहे सिलेबस और अध्ययन के तरीके को समझेंगे। वह इन प्रदेशों में डिप्लोमाधारी छात्रों के प्लेसमेंट के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान और संस्थाओं में मौजूद संसाधनों पर भी नजर रखेंगे। दौरे के बाद समिति जनवरी के पहले सप्ताह में शासन को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।