फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Efforts started to bring back hostage crew members in the country of Guinea

Indian Crew Members: इंडियन एंबेसी ने पहुंचाई रसद सामग्री, वापस लाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास शुरू

Wed, 09 Nov 2022 12:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 09 Nov 2022 12:42 PM IST
सार

कानपुर निवासी रोशन समेत 26 क्रू मेंबर्स तीन महीने से गिनी देश में फंसे है। रोशन समेत अन्य सदस्यों के दो और वीडियोज सामने आए थे, जिसमें सभी मदद की गुहार लगा रहे हैं। अब प्रशासनिक स्तर पर उनको वापस लाने के प्रयास शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
Efforts started to bring back hostage crew members in the country of Guinea
गिनी देश में बंधक है क्रू मेंबर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन माह से पश्चिमी अफ्रीका के गिनी देश में शिप के 26 क्रू सदस्यों के साथ फंसे गोविंदनगर निवासी रोशन अरोड़ा (26) को वापस लाने की कवायदें तेज हो गई हैं। वहीं, शिप फंसे भारतीयों को इंडियन एंबेसी की ओर से खाना-पानी पहुंचाया गया है।

विज्ञापन

मिल रहा था सिर्फ नॉनवेज
रोशन अरोड़ा की बहन कोमल ने बताया कि हमारा राधास्वामी को मानता है। इसलिए नॉनवेज नहीं खाता, जबकि नाइजीरिया में केवल यही उपलब्ध है। इसके चलते लोगों को खाने में दिक्कत हो रही थी। हालांकि अब उन तक खाना पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया कि कल आए एक वीडियो में जहाज के कैप्टन तनुज मेहता वीडियो बनाकर क्रू सदस्यों को कमरे में कैद होने की बात कहते हुए भारत सरकार से घर वापस लाने की गुहार लगाते दिख रहे हैं। दूसरे में सबके पासपोर्ट दिखाते हुए कह रहे हैं कि गिनी नेवी उनके पासपोर्ट जब्त कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में खुद को नार्वे की ओएसएम मैरीटाइम शिपिंग कंपनी के हिरोइक इडुन जहाज का कैप्टन तनुज मेहता बताने वाला व्यक्ति कह रहा है कि जहाज से हमारे 15 लोगों को उतारकर गिनी के मलाबो में एक कमरे में कैद रखा गया है। हमारे पास खाने-पीने के लिए कुछ नहीं है।

विडियो देख रो पड़े परिजन
हमें यहां से नाइजीरिया भेजने का कोई और तरीका निकाला गया है। भारत सरकार से हमारी विनती है, वह हमारी मदद करें, हमें घर सुरक्षित लाएं। वीडियो देख रोशन के परिजन फफक पड़े। हालांकि रोशन शिप में बंधक बने उन 11 लोगों में शामिल है। मंगलवार को विधायक सुरेंद्र मैथानी ने रोशन से फोन पर बात भी की।

रोशन को वापस लाने को विदेश मंत्री को भेजा पत्र
गिनी में बंधक बनाए गए मर्चेंट नेवी के रोशन अरोड़ा की जल्द सकुशल घर वापसी के लिए जनप्रतिनिधियों की ओर से प्रयास किए गए। सांसद सत्यदेव पचौरी ने विदेश मंत्री एस.जयशंकर को ईमेल से रोशन अरोड़ा को वहां से भारत लाने को लेकर पत्र लिखा। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने जिलाधिकारी के माध्यम से एक पत्र विदेश मंत्रालय को भिजवाया है।

जिलाधिकारी से मुलाकात के दौरान रोशन के पिता मनोज अरोड़ा ने भी अपने बेटे के संबंध में जानकारी दी। साथ ही बेटे से फोन से जिलाधिकारी की बात भी कराई। इस दौरान विधायक ने भी रोशन से बात कर कहा कि वह उन्हें वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से मिलने दिल्ली भी जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed