फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Effort to connect Ayodhya with Chitrakoot and Prayagraj, MP Satyadev Pachauri demands Amrit Bharat train

Kanpur: अयोध्या को चित्रकूट और प्रयागराज से जोड़ने की कवायद, सांसद सत्यदेव पचौरी ने अमृत भारत ट्रेन की मांग की

Mon, 01 Jan 2024 01:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 01 Jan 2024 01:33 PM IST
सार

Kanpur News: सांसद सत्यदेव पचौरी ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान कोशिश की जाएगी राम से जुड़े चित्रकूट को भी अयोध्या से जोड़ने के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस चलाई जाए।
 

विज्ञापन
Effort to connect Ayodhya with Chitrakoot and Prayagraj, MP Satyadev Pachauri demands Amrit Bharat train
कानपुर सेंट्रल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी ने रेलमंत्री को पत्र भेजकर अयोध्या को कानपुर, चित्रकूट, प्रयागराज, बांदा से जोड़ने की मांग की है। उन्होंने चित्रकूट-बांदा-कानपुर-प्रयागराज-अयोध्या रूट पर ट्रेन चलाने की मांग की है। रेलवे रिकॉर्ड के मुताबिक, इस रूट पर यात्री लोड बेहतर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अयोध्या का चित्रकूट कनेक्शन है। ऐसे में दर्शनार्थी एक ही ट्रेन से दोनों जगह आ जा सकेंगे। कानपुर जुड़ने से बिठूर में लवकुश आश्रम, सीता रसोई भी भक्त आ सकेंगे। बांदा और संगम नगरी प्रयागराज भी धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल हैं। प्रयागराज से अयोध्या जाने के लिए प्रयाग होते हुए रूट निर्धारण की मांग की है।
विज्ञापन

अयोध्या से कानपुर सेंट्रल के लिए वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस का प्रधानमंत्री शनिवार को उद्घाटन कर चुके हैं। सांसद सत्यदेव पचौरी ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान कोशिश की जाएगी राम से जुड़े चित्रकूट को भी अयोध्या से जोड़ने के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस चलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अयोध्या इंटरसिटी भी चालू कराएं सांसद
रेल यात्रियों ने सांसद सत्यदेव पचौरी से मांग की है कि कानपुर के अनवरगंज स्टेशन से अयोध्या तक चलने वाली इंटरसिटी को भी चालू कराया जाए। फैजाबाद इंटरसिटी (14121/14222) के नाम से चलने वाली यह ट्रेन कोरोनाकाल से बंद है। अब अयोध्या जाने वाले यात्री बढ़े हैं और यह ट्रेन दिन में जाने और आने वाली जनरल श्रेणी की इकलौती ट्रेन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed