फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Education Department's preparedness assessed across 23 parameters

Kanpur News: 23 बिंदुओं पर परखी गई शिक्षा विभाग की तैयारी

Sun, 18 Oct 2026 02:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Education Department's preparedness assessed across 23 parameters
कानपुर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता, शिक्षकों की उपस्थिति और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की शनिवार को समीक्षा हुई। सिविल लाइंस स्थित नवीन सभागार में अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर 23 बिंदुओं पर चर्चा की। निपुण लक्ष्य हासिल करने से लेकर मिड-डे मील, शिक्षकों के लंबित एरियर और स्कूलों में सुविधाओं की स्थिति का आकलन किया गया।
विज्ञापन


बैठक में समग्र शिक्षा अभियान, पीएम श्री और पीएम पोषण के तहत एसएनए स्पर्श से धनराशि खर्च करने तथा स्कूल प्रबंधन समितियों (एसएमसी) को भुगतान की स्थिति पर चर्चा हुई। निपुण लक्ष्यों, निपुण तालिका और प्रेरणा व परख मॉड्यूल के इस्तेमाल की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन


पीएम पोषण के तहत गुणवत्तापूर्ण भोजन, रसोइयों के मानदेय, कन्वर्जन कॉस्ट और पूरक पोषण में उपमा-हलवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर जोर दिया गया। प्रोजेक्ट अलंकार के कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता भी परखी गई। शिक्षकों के समायोजन, चयन व प्रोन्नत वेतनमान, सेवानिवृत्ति देयकों, लंबित एरियर और कैशलेस योजना की स्थिति की समीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञान प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों, खेल सामग्री, बाल वाटिका, ईसीसीई, एचपीसी, शिक्षक संकुल बैठकों और यूएलएलएएस योजना पर भी चर्चा की गई। बीटीसी-बीएड प्रशिक्षुओं की इंटर्नशिप और विद्यालयों में नवाचारों की जानकारी ली गई। बैठक में डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी और बीएसए हरिओम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed