फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   educated but away from the helmet

पढ़े-लिखे हैं पर हेलमेट से दूर

Wed, 20 Jan 2016 02:00 AM IST
दुर्गेश त्रिपाठी, कानपुर
दुर्गेश त्रिपाठी, कानपुर Updated Wed, 20 Jan 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
educated but away from the helmet
शहर के पढ़े-लिखे लोग ही हेलमेट नहीं लगाते हैं। हादसे में उन्हीं के सिर फट रहे हैं। यह खुलासा जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के जूनियर डॉक्टर शिवाजी देव बर्मन के रिसर्च में हुआ है।
विज्ञापन


रिसर्च के मुताबिक 85.48 फीसदी पढ़े लिखे लोगों ने बाइक पर हेलमेट नहीं लगाया और कार चलाते समय सीट बेल्ट नहीं बांधी जो घायल होकर हैलट इमरजेंसी पहुंचे। यहां सात महीने में आए 1000 घायलों पर हुए रिसर्च में यह भी खुलासा हुआ है कि गोल्डन आवर (एक्सीडेंट के एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचने पर बच सकती है जान) के बाद अस्पताल पहुंचाए जाते हैं। हेलमेट न लगाने वाले लोग सभी हाईस्कूल पास हैं।
विज्ञापन


डब्लूएचओ को भेजे इस रिसर्च में खुलासा हुआ कि 17 फीसदी लोगों के पास ड्राइविंग लाइसेंस ही नहीं है। हादसे में घायल होने वाली महिलाओं की संख्या 26 फीसदी है जबकि 74 फीसदी पुरुष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो बढ़ जाएगी रैंकिंग ः पूरे विश्व में मौत के कारणों में सड़क हादसों का आठवां नंबर है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक यदि रोड सेफ्टी का पालन न किया गया तो 2030 तक यह पूरे विश्व में मौत का पांचवां सबसे बड़ा कारण होगा।


यातायात की मनमानी वजह ः डॉ. देव बर्मन बताते हैं कि कानपुर में यातायात की मनमानी के कारण लोग सबसे ज्यादा हादसे का शिकार हो रहे हैं। मनमानी ड्राइविंग व सुरक्षा मानकों का पालन न करना यहां के लोगों पर भारी पड़ रहा है।

ये निकले मुख्य निष्कर्ष

घायलों में 43.16 फीसदी लोग स्कूल टीचर, क्लर्क, दुकानदार।
जख्मी होने वालों में 61.58 फीसदी लोग शादीशुदा थे।
शाम चार बजे से रात आठ बजे के बीच सबसे ज्यादा एक्सीडेंट।
32.02 फीसदी ने कम दिखने को हादसे की वजह बताया।
डिवाइडर न होने से 83.09 फीसदी लोग टक्कर से हुए घायल।
55.15 फीसदी लोगों को प्राइवेट वाहनों में अस्पताल पहुंचाया गया।
20-60 की आयु वर्ग वाले 66.74% लोग हादसे का शिकार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed