फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ED investigated the properties of mafia Anupam Dubey, took details of luxury cars from ARTO office

Anupam Dubey: ईडी ने की माफिया अनुपम दुबे की संपत्तियों की जांच, एआरटीओ ऑफिस से लिया लग्जरी कारों का ब्योरा

Fri, 12 Jan 2024 03:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 12 Jan 2024 03:13 AM IST
सार

Farrukhabad News: गुरुवार को ईडी की टीम बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे की संपत्तियों की जांच करने पहुंची। इस दौरान अधिकारियों ने एआरटीओ कार्यालय से बसपा नेता की लग्जरी कारों का ब्योरा लिया है। बता दें कि अब तक 113 करोड़ की संपत्ति गैंगस्टर अधिनियम के तहत जब्त की जा चुकी है।

विज्ञापन
ED investigated the properties of mafia Anupam Dubey, took details of luxury cars from ARTO office
बाहुबली बसपा नेता अनुपम दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में माफिया बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे की संपत्तियों की जांच करने के लिए गुरुवार को लखनऊ की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम यहां पहुंची। टीम के एक सदस्य ने एआरटीओ कार्यालय से माफिया व उनके परिजनों की नौ लग्जरी कारों का ब्योरा एकत्र किया है।

विज्ञापन

माफिया व उनके परिजनों की गैंगस्टर अधिनियम के तहत अभी तक 113 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे इंस्पेक्टर रामनिवास यादव हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा में मथुरा जेल में बंद है।

विज्ञापन

भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन पर 50 हजार का इनाम है। वह फरार चल रहा है। मोहम्मदाबाद ब्लाॅक प्रमुख भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन जनपद हरदोई की जिला जेल में बंद है। माफिया के खिलाफ शहर कोतवाली में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिलाधिकारी के आदेश पर माफिया व उनके परिजनों की 113 करोड़ की संपत्ति पुलिस अभी तक कुर्क कर चुकी है।

विज्ञापन

जमींदोज किया जा चुका है गुरुशरणम् होटल
माफिया का शानदार गुरुशरणम् होटल जमींदोज किया जा चुका है। फरार भाई को पुलिस की टीमें तलाश कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय लखनऊ की टीम ने माफिया अनुपम दुबे की संपत्ति की जांच शुरू कर दी है।  प्रवर्तन निदेशालय से आए एक अधिकारी ने एआरटीओ कार्यालय पहुंचकर माफिया व उनके परिजनों के नाम पंजीकृत लग्जरी कारों का ब्योरा लिया है।

विज्ञापन

अनुपम दुबे व उनके परिजनों की कारों की सूची लेने आई थी टीम
विभाग की ओर से नौ लग्जरी कारों की सूची ईडी के अधिकारी को सौंपी गई है। ईडी के अधिकारी गोपनीय ढंग से जांच में जुटे हैं। एआरटीओ प्रशासन बृजेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि ईडी लखनऊ टीम के लोग अनुपम दुबे व उनके परिजनों की कारों की सूची लेने आए थे। वह उस दौरान सरकारी कार्य से बाहर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed