फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Eco-friendly coatings are the way forward in the paint sector

Kanpur News: पर्यावरण-अनुकूल कोटिंग्स पेंट क्षेत्र में आगे बढ़ने का मार्ग

Tue, 14 Apr 2026 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Eco-friendly coatings are the way forward in the paint sector
एच बी टी यू में टेकरोमा 26 का आयोजन किया गया।  - फोटो : एचबीटीयू
कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) के पेंट टेक्नोलॉजी विभाग के बैनर तले सोमवार को टेकरोमा-26 का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने कहा कि पर्यावरण-अनुकूल कोटिंग्स पेंट क्षेत्र में आगे बढ़ने का मार्ग है। कार्यक्रम में पेंट, कोटिंग्स और संबंधित तकनीकों में नवाचार, तकनीकी ज्ञान और कौशल विकास को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


विवि के ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण मैथानी ने बताया कि यह उत्सव केवल शैक्षणिक गतिविधि नहीं, बल्कि सैद्धांतिक और व्यावहारिक ज्ञान के बीच सेतु का कार्य करता है। यह छात्रों को अपनी रचनात्मकता और तकनीकी कौशल प्रदर्शित करने का अवसर देता है। स्कूल ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी के डीन डॉ. प्रवीण यादव ने कहा कि छात्रों को अपनी तकनीकी क्षमता बढ़ाकर उद्योग में भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. एससी श्रीवास्तव ने पेंट टेक्नोलॉजी के नए आयामों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पेंट टेक्नोलॉजी विभाग, स्कूल ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी और पेंट एंड कोटिंग टेक्नोलॉजिस्ट्स एसोसिएशन से जुड़े सत्र भी हुए। छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed