फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ECG testing facility started in Derapur CHC

Kanpur News: डेरापुर सीएचसी में शुरू हुई ईसीजी जांच की सुविधा

Tue, 17 Mar 2026 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 17 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
ECG testing facility started in Derapur CHC
डेरापुर (कानपुर देहात)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डेरापुर में अब ईसीजी जांच की सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे हार्ट अटैक के मरीजों की जांच और प्राथमिक उपचार तुरंत किया जा सकेगा।
विज्ञापन

सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि ईसीजी जांच की सुविधा मिलने से हार्ट अटैक के मरीजों की तत्काल रिपोर्ट तैयार कर मोबाइल के माध्यम से कानपुर के कार्डियोलॉजी विशेषज्ञों को भेजी जाएगी। विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर मरीज को तुरंत आवश्यक दवाएं और प्राथमिक उपचार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हार्ट अटैक के समय प्रयोग में आने वाला करीब 16 हजार रुपये कीमत के एक दर्जन जीवनरक्षक इंजेक्शन भी सीएचसी में उपलब्ध है, जिसे मरीजों को निशुल्क दिया जाता है। पूरी प्रक्रिया में लगभग 20 मिनट का समय लगता है, जिससे हार्ट अटैक के दुष्प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि हार्ट अटैक के लक्षण दिखने पर मरीज को तुरंत सीएचसी लेकर आएं।
विज्ञापन

डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि रविवार रात लक्ष्मी सिंह की सांस फूलने, सीने में दर्द होने पर उनका सीएचसी में उपचार किया गया। यहां उनकी तत्काल ईसीजी जांच की गई और रिपोर्ट कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ टीम को भेजकर परामर्श लिया गया। विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार मरीज का उपचार किया गया। सीएचसी में ईसीजी के साथ-साथ सीबीसी, केमिस्ट्री, बायोलॉजी जांच मशीन, यूरिन जांच मशीन, सलेक्ट्रा-3, सलेक्ट्रा-5 तथा अल्ट्रासाउंड मशीन की भी सुविधा उपलब्ध है। हालांकि अल्ट्रासाउंड मशीन होने के बावजूद प्रिंटर की सुविधा न होने के कारण फिलहाल जांच शुरू नहीं हो पा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि यदि अल्ट्रासाउंड के लिए प्रिंटर की व्यवस्था हो जाए तो सीएचसी की लैब में मरीजों को लगभग सभी जरूरी जांचों का लाभ एक ही स्थान पर मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed