{"_id":"6a3c3df5f34d5c114b072986","slug":"eastern-warriors-and-pitch-pirates-win-matches-in-cpl-kanpur-news-c-362-1-ka11003-150410-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीपीएल में ईस्टर्न वारियर्स और पिच पाइरेट्स ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीपीएल में ईस्टर्न वारियर्स और पिच पाइरेट्स ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
कानपुर। सीपीएल सीजन-2 बैटल ऑफ कारपोरेट चैंपियन लीग में बुधवार को हुए पहले मैच में ईस्टर्न वारियर्स ने कानपुर क्रीगर्स को चार विकेट से हराया। दूसरे में पिच पाइरेट्स ने ट्राइटेंड इलेवन को तीन विकेट से मात दी।
गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए पहले मैच में कानपुर क्रीगर्स ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 151 रन बनाए। सशक्त ने 55 और अंकित ने 35 रन की पारी खेली। सत्यम ने तीन, हिमांशु शुक्ला ने दो, अचिंत्य, विपिन और शारिल ने एक-एक विकेट झटके। जवाब में ईस्टर्न वारियर्स ने 18.1 ओवर में छह विकेट पर जीत दर्ज की। अचिंत्य यादव ने 44, शारिल ने 39, हिमांशु शुक्ला ने 33 रन बनाए। गगन प्रीत सिंह ने दो, अंकित व निखिल ने एक-एक विकेट चटकाए। प्लेयर ऑफ द मैच शारिल को चुना गया।
बीसीए मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में ट्राइडेंट इलेवन की पूरी टीम 20 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। आदित्य गोयल ने 26, अमन व विष्णु ने 19-19 रन बनाए। अंश सिंह ने चार, अंकित कटियार व अभय यादव ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। जवाब में पिच पाइरेट्स की टीम ने 18.1 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य पूरा किया। अंश सिंह ने 58 रन का योगदान दिया।देवांश ने तीन व अमन सिंह ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच अंश सिंह बने।