फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   earthquake in kanpur

नगर में दो व देहात में एक किशोर की मौत

Sun, 26 Apr 2015 03:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 26 Apr 2015 03:33 AM IST
विज्ञापन
earthquake in kanpur
भूकंप के झटकों से शनिवार को कानपुर व आसपास का क्षेत्र भी दहल उठा। इस दौरान कानपुर में भूकंप के कुल 17 झटके महसूस किए गए। इसमें पहला झटका 17 सेकेंड व दूसरा 14 सेकेंड का रहा। इससे कई जिलों में जान-माल का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन



भूकंप के चलते दहशत में चार महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर की कमरा ढहने से दबकर मौत हो गई। कानपुर में तमाम मोहल्लों के लोग दहशत के मारे घरों से निकलकर सड़कों और पार्कों में जमे रहे।
विज्ञापन


शिवली के रास्तपुर गांव में भूकंप के दौरान प्राथमिक स्कूल के बच्चे बाहर निकल गए। वे सामने बने कमरे के पास खड़े थे कि वह ढह गया। हादसे में छात्र अमन (12) पुत्र अंगनू की मौत हो गई,  एक अन्य छात्र विजय (11) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्रा के मेहरबान सिंह का पुरवा के बनपुरवा गांव में भूकंप से गांव में अफरातफरी मच गई। किशन लाल यादव (65) भी बाहर निकले और भागे। इसी दौरान वह अचेत होकर जमीन पर गिर गए व उनकी मौत हो गई। वहीं सचेंडी के उदयपुर गांव में सुंदारादेवी भूकंप के झटके से जमीन पर गिर गईं। उनके सिर में चोट लगी जिससे उनकी मौत हो गई।

उन्नाव के गंजमुरादाबाद में भूकंप की दहशत में सावित्री (40) नामक महिला छत से कूद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शहर कोतवाली के बेहटा कच्छ मजरा जाल्हेपुर निवासी जयराम (35) एवं आशाराम (50) बाइक से जा रहे थे। भूकंप की दहशत में ट्रक से भिड़ गए। दोनों की मौके पर ही जान चली गई।


हमीरपुर के परहेटा में भूकंप के झटक से भूरी (58) पत्नी देवीदयाल की दहशत से मौत हो गई। फतेहपुर के रसूलपुर की सखी देवी (42) चक्कर खाकर गिर पड़ीं और मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed