फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Earned virtue, jam imposed

पुण्य कमाया, जाम लगाया

Thu, 26 Nov 2015 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Thu, 26 Nov 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
Earned virtue, jam imposed

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगापुल के नीचे लगे मेले में भीड़ के कारण शुक्लागंज से बड़े वाहनों की इंट्री बंद कर दी गई जिससे जाजमऊ पुल पर सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक भीषण जाम लगा रहा।

विज्ञापन


इसका असर रामादेवी तक रहा। जाम में फंसे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस की मशक्कत के बाद देर शाम जाम खुल सका। कार्तिक पूर्णिमा पर पुण्य कमाने के लिए गंगा स्नान करने हजारों लोग पहुंचते हैं। शुक्लागंज में होने वाली भीड़ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने नगर में बड़े वाहनों की इंट्री बंद कर दी थी।
विज्ञापन


इससे अधिकतर वाहन जाजमऊ पुल होकर निकले। जाजमऊ पुल पर वाहनों की संख्या अधिक हो जाने के चलते यहां सुबह सात बजे से ही जाम लगने लगा। दोपहर में हाइवे पर एक ट्रक खराब हो जाने के कारण जाम और विकराल हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे दिन हाइवे पर वाहनों की लाइन लगी रही और रेंग-रेंग कर वाहन चले। शाम को सात बजे पुलिस ट्रैफिक सामान्य करवा सकी। जाम में कई एंबुलेंस व पुलिस के वाहन भी फंसे रहे।

आपा खोया, सिपाही को पीटा, दो के खिलाफ रिपोर्ट
चौराहे-चौराहे लगने वाला जाम शहरवासियों को चिड़चिड़ा बना रहा है। राकेट तिराहे पर भीषण जाम में फंसे बाइक सवार दो युवकों और लोडर चालक के बीच बुधवार सुबह मारपीट होने लगी।

ट्रैफिक सिपाही बशीर ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। इस पर बाइक सवार युवक ने सिपाही पर हेलमेट से हमला करके उन्हें लहूलुहान कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया है। शहर में जाम की समस्या नासूर बन गई है।

आए दिन चौराहों पर लगने वाले जाम के दौरान वाहन सवार लोग एक दूसरे पर झल्लाते दिखाई देते हैं। बुधवार सुबह यशोदा नगर निवासी आशीष यादव और रेल बाजार निवासी नितिन ड्यूटी पर उन्नाव जा रहे थे। छावनी के राकेट तिराहे पर भीषण जाम लगा था। जल्दबाजी के चक्कर में बाइक लोडर से टकरा गई।

इसके बाद दोनों युवक लोडर चालक को पीटने लगे। चौराहे पर मौजूद सिपाही बशीर बीच-बचाव करने के लिए मौके पर पहुंचे तो बाइक सवार युवकों ने उन्हें भी हेलमेट जड़ दिया। इस मामले में कांस्टेबल बशीर की तहरीर पर छावनी पुलिस ने दोनाें युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


उधर हिरासत में लिए गए दोनों युवकों का कहना है कि बीच-बचाव के दौरान सिपाही के हेलमेट लगा है। सिपाही पर जानबूझकर हमला नहीं किया है। थाने पहुंचे परिजन ने सरकारी नौकरी का हवाला देकर दोनों को छोड़ने की पुलिस से गुहार लगाई। एसओ ने कहा कि सिपाही तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed