फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   E-rickshaw overturns after being hit by an out-of-control car in Swaroop Nagar; three injured

कानपुर: स्वरूपनगर में बेकाबू कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, तीन घायल, मची चीख-पुकार

Fri, 16 Oct 2026 07:55 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Fri, 16 Oct 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturns after being hit by an out-of-control car in Swaroop Nagar; three injured
पलटा पड़ा ई रिक्शा - फोटो : अमर उजाला

स्वरूपनगर में नगर आयुक्त के बंगले के बाहर बृहस्पतिवार देर रात बेकाबू कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। ई-रिक्शा चालक विनोद कुमार की नाक पर चोट आई जबकि उसमें सवार जरीन बेगम और उनके बेटे मो. आरिफ को गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार विनोद कुमार नौबस्ता चतुर्वेदी बिल्डिंग से सवारियों को लेकर प्रेमनगर स्थित कानपुर सिटी अस्पताल की ओर से घर लौट रहे थे। रात करीब 1:30 बजे कार ने पीछे से ई-रिक्शे में टक्कर मारी।

विज्ञापन
Trending Videos

E-rickshaw overturns after being hit by an out-of-control car in Swaroop Nagar; three injured
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
रिक्शा दो से तीन बार सड़क पर पलटा जिससे क्षतिग्रस्त हो गया। अंदर बैठी सवारियां घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार सवार तीनों युवक वाहन छोड़कर भाग निकले। राहगीरों की मदद से तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

E-rickshaw overturns after being hit by an out-of-control car in Swaroop Nagar; three injured
घायल जरीना बेगम - फोटो : अमर उजाला
कार नंबर के आधार पर उसके मालिक और सवार लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। स्वरूपनगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह के अनुसार हादसे की वजह पता की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed