{"_id":"63b15e748961a039e22febfc","slug":"e-kyc-is-necessary-for-the-beneficiaries-of-kisan-samman-yojana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: किसान सम्मान योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी जरूरी, किसानों से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: किसान सम्मान योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी जरूरी, किसानों से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की अपील
Sun, 01 Jan 2023 03:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 01 Jan 2023 03:51 PM IST
सार
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा सभी पंजीकृत लाभार्थियों के लाभ को सुचारू रूप में जारी रखने के लिए ई-केवाईसी करना अनिवार्य किया गया है। ऐसे में सभी लाभार्थियों को योजना का लाभ लेने के लिए शीघ्र ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। उप कृषि निदेशक चौधरी अरुण कुमार ने बताया कि इसके लिए पीएम किसान पोर्टल पर जाकर ई-केवाईसी के लिंक पर क्लिक कर अपने आधार से लिंक मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त कर ई-केवाईसी करा सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा अगर मोबाइल आधार से लिंक नहीं है, तो किसान अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र से बायोमीट्रिक ई-केवाईसी करा सकते हैं, ताकि आगे की किस्तें लगातार मिलती रहें। वहीं, आधार की सीडिंग एनपीसीआई में कराने के लिए अपनी बैंक शाखा में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
साथ ही भूलेख अंकन अपने गांव के लेखपाल के माध्यम से तहसील से करा सकते हैं। इसके अलावा, किसान अपनी खतौनी एवं आधार की प्रति अपने विकास खंड के राजकीय कृषि बीज भंडार में जमा करा सकते हैं। श्री चौधरी ने सभी लाभार्थियों को ई-केवाईसी प्रक्रिया को जल्द पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन