{"_id":"64b65018b43af38caa0c3eb3","slug":"dumper-overturned-uncontrollably-driver-crushed-to-death-khalasi-said-arto-was-chasing-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur Accident: अनियंत्रित होकर डंपर पलटा, चालक की दबकर मौत, खलासी बोला- ARTO कर रहे थे पीछा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur Accident: अनियंत्रित होकर डंपर पलटा, चालक की दबकर मौत, खलासी बोला- ARTO कर रहे थे पीछा
Tue, 18 Jul 2023 02:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 18 Jul 2023 02:14 PM IST
सार
Fatehpur News: खलासी का कहना है कि एआरटीओ पीछे से आ रहे थे। बगल से गाड़ी लगा दी, जिससे डंपर पलट गया। इसमें दबकर चालक की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
fatehpur accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले में बकेवर थाना क्षेत्र में जहानाबाद-चौडगरा स्टेट हाईवे पर एक डंपर पलटने से चालक की मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त डंपर जहानाबाद से आरसीसी गिट्टी लेकर चौडगरा की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है एआरटीओ पीछा कर रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही एआरटीओ ने डंपर के पास अपनी गाड़ी लगाई, तो डंपर चालक ने घबराकर गाड़ी कच्ची पटरी पर उतार दिया। इससे डंपर पलट गया और चालक दब गया। मृतक चालक भवानी (25) दीन पुत्र मूलचंद ग्राम मकरांव थाना मौदहा जिला हमीरपुर का निवासी है।
विज्ञापन
खलासी अरविंद पुत्र जगप्रसाद निवासी सखई जिला छतरपुर के अनुसार मृतक चालक उसका बहनोई है। क्रेन बुलवाकर पुलिस ने ट्रक को बाहर तब जाकर चालक का शव निकल पाया। खलासी का कहना है कि एआरटीओ पीछे से आ रहे थे। बगल से गाड़ी लगा दी, जिससे डंपर पलट गया।
विज्ञापन