फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dumper hits couple out for morning walk, husband dies

Kanpur News: सुबह टहलने निकले दंपती को डंपर ने मारी टक्कर, पति की मौत

Thu, 23 Jan 2025 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Dumper hits couple out for morning walk, husband dies
संदीप की फाइल फोटो।  - फोटो : संदीप की फाइल फोटो।
जसवंतनगर। नगला रामफल के पास गुरुवार सुबह सैर पर निकले दंपती को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। उन्हें सैफई आयुर्विज्ञान विवि.रेफर किया गया है। पति बिजली विभाग में कार्यरत थे।
विज्ञापन

नगला रामफल निवासी संदीप (31) पुत्र अगम बाबू बिजली विभाग में एसएसओ पद पर कार्यरत थे। सुबह करीब छह बजे अपनी पत्नी पूजा के साथ टहलने के लिए निकले थे। जब वह गांव से लगभग 300 मीटर दूर सरायभूपत और नगला रामफल के बीच पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे ते ज रफ्तार डंपर ने दोनों को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को निजी वाहन से सैफई विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं पत्नी पूजा की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। संदीप की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग सदमे में हैं। संदीप के छह साल का बेटा है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखकर डंपर का पता कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed