{"_id":"5d7e51668ebc3e014a688b9f","slug":"dumper-crushed-driver-and-cleaner-changing-roadside-tires","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: सड़क किनारे टायर बदल रहे ड्राइवर व क्लीनर को डंपर ने रौंदा, दोनों की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: सड़क किनारे टायर बदल रहे ड्राइवर व क्लीनर को डंपर ने रौंदा, दोनों की मौके पर ही मौत
Sun, 15 Sep 2019 08:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 15 Sep 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे टायर बदल रहे ड्राइवर व क्लीनर को डंपर ने रौंदा
- फोटो : गूगल
जालौन में झांसी-कानपुर हाईवे पर देर रात पंक्चर हुई डीसीएम का टायर बदल रहे चालक व क्लीनर को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज उनके परिजनों को भी सूचना दी।
दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे और आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। दोनों की मौत सूचना जैसे गांव पहुंची तो गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने पीछा कर डंपर को पकड़ लिया, जबकि चालक भाग निकला। एट थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित गिरथान व सोमई गांव के बीच शनिवार रात 12 बजे पंक्चर हुए डीसीएम का टायर को बदल रहे चालक प्रेम नारायण (45) पुत्र धर्म सिंह व क्लीनर रामहित (44) पुत्र मातादीन दोनों निवासी परधानी थाना रेंढर को डंपर ने रौंद दिया।
जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने भाग रहे डंपर चालक का पीछा किया और आटा टोल प्लाजा के पास डंपर को पकड़ लिया। जबकि चालक भाग निकला। पुलिस ने चालक व क्लीनर के परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जैसे ही दोनों के मरने की सूचना घरों में पहुंची तो घरों मे कोहराम मच गया और परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि दोनों आपस में गहरे दोस्त थे, इसलिए एक ही डीसीएम में चालक व क्लीनर का काम करते थे। वह डीसीएम लेकर पानीपत जा रहे थे तभी डीसीएम रास्ते में पंक्चर हो गया।