फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dumper coming from wrong direction collided with sleeper bus, five people injured

Auraiya: गलत दिशा में आ रहा डंपर स्लीपर बस से टकराया, पांच लोग घायल

Mon, 16 Dec 2024 05:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 16 Dec 2024 05:59 PM IST
सार

इटावा से 25 सवारियां लेकर रसूलाबाद जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। सिरयावा मोड़ के पास बस और डंपर की भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Dumper coming from wrong direction collided with sleeper bus, five people injured
औरैया में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्के कोहरे की धुंध में वाहनों के टकराने की पहली घटना सोमवार तड़के बेला कस्बा के सिरयावा मोड़ पर हुई। इटावा से 25 सवारियों को रसूलाबाद ले जा रही स्लीपर बस व गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से टकरा गई। सवारियों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी पर स्थानीय लोगों की जुटी भीड़ ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल हुए पांच लोगों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। सड़क पर खड़े दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से किनारे कराकर वाहनों का आवागमन सुचारु कराया गया।
विज्ञापन




इटावा से कानपुर देहात के रसूलाबाद जा रही स्लीपर बस सोमवार सुबह लगभग आठ बजे के करीब बेला-बिधूना मार्ग से निकल रही थी। बस जैसे ही सिरयावा मोड़ के पास पहुंची ही थी। कि तभी बेला की ओर से गलत दिशा के रास्ते आ रहे डंपर की एक वाहन को ओवरटेक करने के बाद सामने से आ रही बस से जोरदार भिड़ंत हाे गई। टक्कर होते ही स्लीपर बस में सवार यात्रियाें में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोग दौड़कर पहुंचे। उन्होंने बस में मौजूद सवारियों को बाहर निकाला। बच्चों समेत पांच सवारियों को चोटें आईं। हादसे में रसूलाबाद के बिसधन निवासी शहाबुद्दीन (60), भवनपुर निवासी मुस्तकीम, उनकी पत्नी सितारा व दो वर्षीय बेटी अनाया को चोटें आईं। बस के चालक अफरान व एटा के सिकंद्राराऊ निवासी डंपर चालक शिवकुमार को भी हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर प्राइवेट बस चालक इटावा निवासी अफरान ने डंपर चालक के खिलाफ बेला पुलिस को तहरीर दी है। मौके पर पहुंचे बेला थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने सवारियों के उपचार कराने के बाद घर भिजवाने की व्यवस्था की। थानाध्यक्ष पंकज मिश्र ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक भी हिरासत में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed