फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dumper collides with roadways bus, passengers injured

Kanpur News: रोडवेज बस में डंपर की टक्कर, सवारियां जख्मी

Wed, 25 Feb 2026 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Dumper collides with roadways bus, passengers injured
कानपुर। झकरकटी से महोबा जा रही रोडवेज बस में सोमवार देर रात यशोदा नगर बाईपास पर गिट्टी लदे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार एक महिला समेत सात सवारियां मामूली रूप से जख्मी हो गईं। सभी को प्राथमिक उपचार होने के बाद बस चालक ने डंपर चालक के खिलाफ नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महोबा निवासी रोडवेज बस चालक शिवबरन ने बताया कि यशोदा नगर बाइपास पार करके नौबस्ता की ओर मुड़ ही रहे थे तभी डंपर ने बस में पीछे की तरफ टक्कर मार दी। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद सवारियां दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना की। डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed