फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dumper and scooty caught fire after a fierce collision, female Babu of Agriculture University died

दिल्ली के बाद बांदा में खौफनाक हादसा: साढ़े तीन किमी घसीटता ले गया डंपर, स्कूटी समेत जिंदा जली महिला

Wed, 04 Jan 2023 09:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Jan 2023 09:07 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कृषि विवि की महिला बाबू की मौत हो गई। डंपर में फंसी स्कूटी के घिसटने से आग लग गई। जिसमें महिला का शव भी जल गया।

विज्ञापन
Dumper and scooty caught fire after a fierce collision, female Babu of Agriculture University died
बांदा में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल पर दिल्ली के कंझावला में हुई दर्दनाक घटना के बाद बुधवार को यूपी के बांदा जिले में रूह कंपाने वाली घटना सामने आई है। गिट्टी भरे डंपर ने स्कूटी सवार कृषि विश्वविद्यालय की कनिष्ठ महिला बाबू को कुचल दिया। डंपर में फंसी स्कूटी के घिसटने से आग लग गई। इससे महिला का शव, स्कूटी और डंपर जल गए। घटना बुधवार शाम करीब पौने सात बजे शहर मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर मवई बुजुर्ग बाईपास के पास हुई।

विज्ञापन


कृषि विश्वविद्यालय की कनिष्ठ बाबू पुष्पा सिंह (32) पत्नी स्व. रंजीत कुमार स्कूटी से सब्जी खरीदकर मवई बुजुर्ग चौराहा जा रही थीं। विश्वविद्यालय गेट के पास पीछे से आए डंपर ने उन्हें कुचल दिया। स्कूटी डंपर के नीचे फंस गई। चालक लगभग साढ़े तीन किलोमीटर घसीट ले गया। इसी बीच डंपर के अगले हिस्से में आग लग गई। इस पर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। शव और स्कूटी पूरी तरह जल गए।

विज्ञापन

डंपर का अगला हिस्सा भी जल गया। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। कुछ ही देर में एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी, कोतवाली इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ला समेत आसपास थानों की फोर्स पहुंच गई। कृषि विश्वविद्यालय के प्रवक्ताओं की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रोफेसरों ने बताया कि वर्ष 2020 में सहायक लेखाकार पद पर तैनात रहे रंजीत कुमार की मृत्यु हो गई थी। उन्हीं के स्थान पर पुष्पा की नियुक्ति हुई थी।

वह मूलरूप से गोमती नगर (लखनऊ) की थीं। दो बच्चे हैं। उधर, घटना को लेकर छात्रों और ग्रामीणों में काफी गुस्सा था। छात्रों का कहना है कि भारी वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं। पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं। स्पीड ब्रेकर के साथ सुरक्षा के इंतजाम होने चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed