फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dulha-dulhan were beaten in their marriage by Dabangg

शादी समारोह में दबंगई, दूल्हा-दुल्हन के साथ किया ये सब

Thu, 02 Nov 2017 07:45 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 02 Nov 2017 07:45 AM IST
विज्ञापन
dulha-dulhan were beaten in their marriage by Dabangg
एसएसपी कार्यालय में शिकायत करने पहुंचे दूल्हा दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
शादी समारोह में खुशी का माहौल था सब शादी अपने-अपने कामों में व्यस्त थे तभी कुछ दबंगों ने आकर जमकर उत्पात मचाया, बाद में पुल‌िस ने शादी की रस्में पूरी करवाई। 
विज्ञापन


इटावा की कांशीराम कालोनी में आयोजित शादी समारोह में गाने को लेकर दबंगों ने बवाल काटा। घराती व बारातियों को पीटा और दुल्हन के जेवर भी छीन लिए। बाद में पुलिस की मौजूदगी में रस्में अदा की गईं। दूल्हे और दुल्हन ने बुधवार को एसएसपी को शिकायती पत्र सौंकर मामले की जांच कराने की मांग की है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


आरटीओ कार्यालय के पास स्थित कांशीराम कालोनी निवासी सोबरन सिंह के पुत्र सूरज की शादी फतेहाबाद आगरा निवासी राम दास की पुत्री किरन के साथ तय हुई थी। किरन के परिवार को लोग शादी करने के इटावा आ गए थे। मंगलवार रात को बारात चढ़ रही थी। तभी मोहल्ले के दबंग लोग वहां आ गए और गाने को लेकर उन्होंने जमकर बवाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। दबंगों ने घराती व बारातियों के साथ मारपीट की। आरोप  है कि दूल्हा व दुल्हन के साथ भी मारपीट की। दुल्हन के पास से जेवर लूट लिए। पीड़ित लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने पर यूपी 100 की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।  पुलिस ने अपनी मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी कराईं। पुलिस ने दो लोगों को भी हिरासत में ले लिया है। 


दबंगों के परिजन इन लोगों को जान माल की धमकी दे रहे है।  पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज न करने से दूल्हा व दुल्हन परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे।  रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रार्थनापत्र दिया। दुल्हन किरन ने बताया कि दबंग उसके पास से मंगलसूत्र, झाले, अंगूठी छीन ले गए। एसएसपी वैभव कृ ष्ण ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed