फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Due to the increase in the price of commercial cylinders, the black marketing of domestic cylinders will increase.

Kanpur News: व्यावसायिक सिलिंडर महंगे होने से घरेलू सिलिंडर की बढ़ेगी कालाबाजारी

Sun, 03 May 2026 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Due to the increase in the price of commercial cylinders, the black marketing of domestic cylinders will increase.
कानपुर। व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम में 993 रुपये की बढ़ोतरी से घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी बढ़ेगी। अभी तक 60 फीसदी तक व्यावसायिक सिलिंडरों की सप्लाई के बाद भी ज्यादातर दुकानों पर घरेलू सिलिंडर ही मिलते थे। अब एक साथ एक हजार रुपये दाम बढ़ने से घरेलू सिलिंडर पर ज्यादा मार पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन



कानपुर में करीब 25000 से अधिक होटल, ढाबे और ठेले वाले हैं। डेढ़ माह से ज्यादातर होटल और ठेले वाले दुकानदार व्यावसायिक सिलिंडर से बचने के लिए घरेलू सिलिंडर का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे थे। सिलिंडर की कालाबाजारी में सबसे बड़ा खेल घर पहुंचाने वाले एजेंसी के कर्मी कर रहे हैं। बाजार में ब्लैक में 2500 रुपये तक सिलिंडर मिल रहा है। शहर के बाजारों, चौराहों और गलियों में खुलेआम घरेलू सिलिंडरों से खाना, फास्टफूड तैयार हो रहा है। नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं, लेकिन आपूर्ति विभाग की कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित है। वहीं रिफिलिंग करने वाले दुकानदार एक किलो गैस 350 से 400 रुपये में दे रहे हैं। ऐसे में व्यावसायिक सिलिंडर के दाम इतना ज्यादा बढ़ने पर घरेलू सिलिंडरों की कालाबाजारी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि दूसरी तरफ जिम्मेदार विभाग डीएससी नंबर बिना घरेलू सिलिंडर न मिलने की बात पर कालाबाजारी होने से इंकार कर रहा है।
विज्ञापन


व्यावसायिक महंगा, घरेलू बना ब्लैक गोल्ड
19 किलो का व्यावसायिक सिलिंडर अब 3071 रुपये तक पहुंच गया है जबकि 14 किलो का घरेलू सिलिंडर करीब 976 रुपये में मिलता है। यही भारी अंतर कालाबाजारी की जड़ बन गया है। घरेलू सिलिंडर अब जरूरतमंद उपभोक्ताओं तक पहुंचने के बजाय सीधे होटलों और ठेलों तक ब्लैक में बेचे जा रहे हैं। वहीं, पांच किलो एलपीजी सिलिंडर के दाम 549 से बढ़कर 810.50 रुपये हो गए हैं। इससे छोटे सिलिंडर की मांग भी एकदम से घट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



व्यावसायिक सिलिंडरों के नए आवेदन शुरू
करीब डेढ़ माह के बाद एक बार फिर से व्यावसायिक सिलिंडर के नए कनेक्शन लेने के लिए पेट्रोलिंग कंपनियों ने आवेदन लेना शुरू कर दिया है। अमेरिका और ईरान के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद से सरकार ने व्यावसायिक सिलिंडर की डिलीवरी पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं के लिए ही छूट दे रखी थी। करीब 25 दिन बाद सरकार ने 20 फीसदी सप्लाई बढ़ाई फिर इसे बढ़ाकर 60 फीसदी व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति करने के निर्देश जारी कर दिए थे। अब कंपनियों ने होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैंटीन संचालकों को राहत पहुंचाने के लिए नया कनेक्शन देने की एक बार फिर से व्यवस्था शुरू कर दी है। इसमें उपभोक्ता को ऑनलाइन आवेदन करने के साथ 2400 रुपये सिक्योरिटी मनी के साथ गैस के 3071 रुपये के हिसाब से भुगतान करना होगा। करीब एक सप्ताह बाद आपको कनेक्शन शुरू हो जाएगा।


वर्जन-
घरेलू सिलिंडरों की कालाबाजारी पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है। हालांकि बिना डीएससी नंबर के सिलिंडर नहीं मिल सकता है। फिर भी गैस एजेंसी की कालाबाजारी करने की शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कर कार्रवाई होगी। - राकेश कुमार सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed